✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा: घूस लेते पकड़े गए नगर परिषद के सिटी मैनेजर, गिरफ्तारी के वक्त करने लगे गुत्थमगुत्थी, देखिए VIDEO

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 17, 2026, 9:53:17 AM

कोडरमा(KODARMA): जिले के झुमरी तिलैया नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को एसीबी ने  गिरफ्तार किया है. वे एक व्यक्ति से घूस मांग रहे थे. बताया जा रहा है कि सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय टाउन में विज्ञापन और होर्डिंग लगाने वाली एजेंसी के संवेदक से टेंडर होने के बाद पेपर साइन कराने के एवज में पचास हजार रुपए घूस मांग रहे थे. गायत्री इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर पप्पू कुमार सिंह ने इसकी शिकायत की थी.एसीबी ने इसका सत्यापन किया.शिकायत सही प्रतीत हुई. 

मारपीट कर भागने की कोशिश

एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 25 हजार रुपए घूस लेते सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को रंगे हाथ पकड़ा.पकड़े जाने के बाद प्रशांत भारतीय के ड्रावर से 25 हजार रुपये भी बरामद कर दिए गए. हालांकि पकड़े जाने के बाद सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय एसीबी के अधिकारियों से उलझ पड़े और भागने के प्रयास में एसीबी की टीम के साथ मारपीट करने पर उतारू हो गये.हालांकि बाद में एसीबी की टीम सिटी मैनेजर प्रशांत भारतीय को गिरफ्तार कर हजारीबाग ले गई है. एसीबी एसपी रिजवी अंसारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिली थी कि काम के बदले पैसे की मांग की जा रही थी.सत्यापन में जानकारी सही पाई गई.तब यह कार्रवाई करते हुए घूस में मांगे गए 50 हजार रुपए की पहली किश्त 25 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है.

Tags:jharkhandkodarmaCity manager of Municipal Council caught taking bribe

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.