✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कोडरमा: प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन दशकों से चल रहे अवैध खनन के खदानों को किया ध्वस्त, बड़े पैमाने होती थी ब्लू स्टोन की तस्करी

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:07:56 AM

कोडरमा(KODERMA): झारखंड के कोडरमा जिले में सोमवार के दिन दोपहर में जिला प्रशासन, स्थानिय पुलिस और वन विभाग की टीमों द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. दरअसल, यहां तीन दशकों से चल रही अवैध खनन कर ब्लू स्टोन पत्थरों की तस्करी होती थी. जिसे रोकते हुए प्रशासन द्वारा आज कई अवैध खदान और पास बने झोपड़ियों को जेसीबी से ध्वस्त किया गया. यह अवैध खनन कोडरमा वन क्षेत्र अंतर्गत लोकाई इलाके में मौजूद है.

तैनात किए गए थे 500 जवान

जेसीबी के सहारे अवैध खनन के खदानों को ध्वस्त करने के दौरान वहां करीब 500 महिला-पुरूष जवानों को तैनात किया गया था. ताकि किसी भी संभावित स्थिति से निपटा जा सके.

तीन दशकों से हो रही है पत्थरों की तस्करी

बता दें कि इस इलाके में तीन दशकों से भी अधिक समय से ब्लू स्टोन पत्थरों की तस्करी बड़े पैमाने पर की जाती थी. हालांकि कई बार प्रशासन द्वारा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई भी की गई. परंतु इस बार की कार्रवाई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है. कार्रवाई में एसडीओ संदीप कुमार मीणा, एसडीपीओ प्रवीण पुष्कर, वाइल्ड लाइफ हजारीबाग के डीएफओ अवनिश कुमार चौधरी, कोडरमा डिएफओ सूरज कुमार सिंह, रेंज ऑफिसर कोडरमा रामबाबू कुमाररंगे, ऑफिसर लावालौंग चतरा सुरेश चौधरी आदि पुलिस अधिकारी मौजुद थे.

रिपोर्ट: आदित्य कुमार  

Tags:KodermaKoderma Administration'sbig action illegal mining minesillegal mining minesillegal mining mines demolishedblue stone smuggling

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.