✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को छठ घाट पर क्यों लगाना पड़ा झाड़ू, जानिए   

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:00:22 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर में तैयारियां जोरों पर है. घाटों की साफ-सफाई युद्धस्तर पर की जा रही है. इसी कड़ी में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया. मंत्री मानगो के पंप हाउस छठ घाट का निरीक्षण करने पहुंचे. वहीं उन्होंने घाट पर झाड़ू लगा रही महिला सफाई कर्मी से झाड़ू लेकर खुद घाट की साफ-सफाई करने लगे. उसे देखते हुए मानगो नगर निगम के विशेष पदाधिकारी ने भी साफ सफाई किये. 

छठ में सफाई का विशेष ध्यान

मौके पर  मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि आस्था के इस महापर्व में स्वच्छता और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाता है. जिसे देखते हुए शहर में पड़ने वाले विभिन्न छठ घाटों की साफ-सफाई युद्ध स्तर पर की जा रही है. कल तक पूरे घाट की साफ-सफाई पूर्ण कर ली जाएगी. साथ ही सभी छठ घाटों पर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जाएगा, ताकि किसी भी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े. हर छठ घाट पर गोताखोरों के साथ-साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी ताकि व्रत धारियों और उनके परिवार के लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो. 

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:Chath puja 2022chath puja 2022 datechath puja ghat jamshedpurhealth minister banna guptajharkhand health ministerthe news postbanna gupta chath ghat safai

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.