☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

चारों धामों के कपाट को शीतकाल के लिए बंद करने की हुई घोषणा, जानिए फिर कितने दिनों के बाद खुलेगा कपाट

चारों धामों के कपाट को शीतकाल के लिए बंद करने की हुई घोषणा, जानिए फिर कितने दिनों के बाद खुलेगा कपाट

रांची (RANCHI) उत्तराखंड में स्थित चारों धामों के कपाट को शीतकाल के लिए बंद करने की घोषणा कर दी गई. चमोली जिले में स्थित बद्रीनाथ धाम का कपाट 19 नवंबर शनिवार शाम 3:35 को बंद कर दिए जाएंगे. जबकि गंगोत्री धाम के कपाट 26 अक्टूबर को 12:01 पर अन्नकूट  के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे. वहीं रुद्रप्रयाग जिले में स्थित केदारनाथ और उत्तरकाशी जिले में स्थित यमुनोत्री धाम के कपाट भैया दूज के अवसर पर बंद किए जाएंगे. 27 अक्टूबर को विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री धाम के कपाट वैदिक मंत्रोचार के साथ 6 महीने तक के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

दशहरा के अवसर पर किया गया एलान

तीर्थ पुरोहितों के द्वारा दशहरे के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का विधिवत मुहूर्त तय किया गया. यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल एवं पंच पंडा पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल की उपस्थिति में यमुनोत्री धाम के तीर्थ पुरोहितों द्वारा दशहरे के शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम के कपाट को बंद करने का मुहूर्त निकाला गया. विधिवत पूजा अर्चना के साथ यमुनोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए 6 महीने तक बंद कर दिए जाएंगे. शीतकाल में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु 6 महीने तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में कर सकेंगे.

अक्षय तृतीया को खोले जायेंगे यमुनोत्री के कपाट 

यमुनोत्री धाम में फिर से गर्मी के दिन में अक्षय तृतीया तिथी को विधिवत कपाट खोले जायेंगे. यमुनोत्री धाम के कपाट बंद करने का मुहूर्त निकालने के दौरान यमुनोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश उनियाल पंच बंडा पुरोहित महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, लखन उनियाल सहित कई तीर्थ पुरोहित मौजूद रहे.

Published at: 05 Oct 2022 07:36 PM (IST)
Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.