✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के पंचेत से पुलिस ने जानिए कैसे बरामद किया बीयर के बोतलों का भंडार 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:08:48 AM

धनबाद(DHANBAD): लोकसभा चुनाव को देखते हुए  धनबाद पुलिस सक्रिय हो गई है.  जहां भी अपराध, अवैध शराब की  स्टॉक या बिक्री करने की सूचना मिल रही है ,छापेमारी की जा  रही है. मंगलवार की शाम वरीय  पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पंचेत  पुलिस ने डीवीसी के क्वार्टर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवेध केन बीयर, बीयर की बोतल बरामद किया. एस डीपीओ ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर वरीय  पुलिस अधीक्षक लगातार अवैध शराब निर्माण और बिक्री के खिलाफ छापेमारी का निर्देश दे रहे है. 

इसी के तहत पंचेत ओपी  के गोलघर स्थित डीवीसी क्वार्टर में दंडाधिकारी की मौजूदगी में छापेमारी की गई और 4000 केन  बीयर और 1000 बोतल बियर जब्त  किया गया.   मौके से किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. एसडीपीओ ने कहा कि सूचना मिलने के बाद एक टीम गठित की गई और उसके बाद यह  छापेमारी की गई. धनबाद में उत्पाद विभाग और पुलिस लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहे है.  होली के पहले भी कई जगहों पर छापेमारी की गई थी, जिसमें भारी सफलता मिली थी.  इधर चुनाव को देखते हुए पुलिस सक्रिय  हो गई है और लगातार सफलता मिल रही है. 

धनबाद (निरसा )से बिनोद सिंह की रिपोर्ट 

Tags:dhanbadmaithanpolicerecovered the stock of beer bottlesdhanbad police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.