✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जानिए कैसे दो शादी के बाद नाबालिक पर आया पड़ोसी का दिल, फिर क्यों ले जाना पड़ा अस्पताल  

BY -
Padma Sahay
Padma Sahay
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 8:42:11 AM

धनबाद (DHANBAD):   दो पत्नी वाले और दो बच्चों के पिता ने पड़ोस की रहने वाली नाबालिक प्रेमिका को दिल दे बैठा. उसके बाद दोनों ने एसिड पीकर जान देने की कोशिश की. प्रेमिका की हालत गंभीर है,  इधर डॉक्टरों ने प्रेमी को भी गंभीर बताया है. यह मामला वासेपुर गुलजारबाग का है. घटना रविवार की है. पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया है. 15 साल की प्रेमिका वेंटिलेटर पर है और प्रेमी का इलाज आईसीयू में चल रहा है. दोनों एक सप्ताह से फरार थे. भागकर मुंबई चले गए थे. रविवार को लौटे, इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई. इसके बाद पहले लड़की ने एसिड पी लिया, इसके थोड़ी देर बाद घर पर पुलिस को देखकर प्रेमी भी बचा हुआ एसिड पीकर जान देने की कोशिश की.

लड़की बना रही थी दबाव जिसके बाद उठाया ये घटक कदम

जानकारी के अनुसार इजाद का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाली किशोरी से चल रहा था. पिछले शनिवार को इजाद ने अपनी पत्नी को यह कह कर मायके भेज दिया कि उसके पिता की तबीयत खराब है. उसके बाद उसकी पत्नी बच्चों के साथ मायके चली गई. फिर वह लड़की के साथ भागकर मुंबई चला गया. काफी खोजबीन हुई तो पता चला कि यह लोग मुंबई में है. संपर्क कर दोनों को बुलाया गया,  हालांकि लड़की के घरवालों ने इसकी सूचना पुलिस को भी दी थी. पुलिस के कहने पर घर वालों ने दोनों को समझा-बुझाकर वापस घर बुलाया. यहां आने के बाद लड़की  अलग रहने का दबाव बना रही थी, यहीं से विवाद शुरू हुआ. उसके बाद पहले वह बाथरूम साफ करने वाला एसिड पीली,  उसके बाद इजाद भी बचा हुआ है एसिड पी लिया. पुलिस  दोनों को लेकर पहले पाटलिपुत्र नर्सिंग होम गई.  दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें धनबाद के SNMMCH में रेफर कर दिया. उसके बाद लड़की का इलाज वेंटीलेटर पर हो रहा है जबकि प्रेमी आईसीयू में भर्ती है. इधर, डॉक्टरों का कहना है कि दोनों की हालत गंभीर है. अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है. किशोरी की हालत ज्यादा खराब है.

रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद 

Tags:THE NEWS POSTDHNBAD NEWSJHARKHAND NEWSLOVE STORY

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.