✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

संध्या टोपनो के परिजनों ने प्रभारी पर लगाए गंभीर आरोप, पढ़िए इस मामले से जुड़ी हर जानकारी

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 12:17:47 AM

टीएनपी डेस्क(TNP DESK): रांची के तुपुदाना थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने महिला दारोगा संध्या टोपनो को बुधवार की अहले सुबह वाहन से कुचलकर हत्या कर दी थी. संध्या को आज यानी गुरुवार को अंतिम विदाई दी गई. जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे थे. झारखंड के पूर्व विधायक बंधु तिर्की और मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की के अलावा कांग्रेस नेता अजय नाथ शाहदेव भी पहुंचे थे. इस दौरान परिजनों और शिल्पी नेहा तिर्की ने थाना प्रभारी कन्हैया पर भी सवाल खड़े किए और विधायक शिल्पी ने राज्य सरकार से सीबीआई जांच की मांग की है. आपको बता दें कि संध्या 2018 बैच की दारोगा थी. इससे पहले भी 2018 बैच की रूपा तिर्की ने सुसाइड कर लिया था. हालांकि जांच अभी भी जारी है कि रूपा ने सुसाइड किया है या उनकी हत्य हुई है.

थाना प्रभारी पर भी आरोप

संध्या के परिजनों के अलावा कई नेता और मंत्रियों ने भी तुपुदाना थाना प्रभारी पर सवाल खड़े किए है. खैर, सवाल खड़ा करना लाजमी भी है. सवाल ये करना चाहिए कि अगर थाना में आठ लोग थे तो एक महिला दारोगा को रात में क्यों भेजा गया. जब प्रभारी को पता था कि मामला बड़ा है तो वो खुद क्यों नहीं गए. सिर्फ दो सिपाही के साथ ही क्यों भेजा गया और महिला दारोगा को क्यों भेजा गया. ये सारे सवालों के जवाब उन्हें आने वाले समय में देना होगा. हालांकि परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है. इतना ही नहीं परिजनों ने प्रभारी पर भी जांच की मांग की गई है.    

ये भी पढ़ें: 

महिला दरोगा को कु'चल कर मा'र देने का मामला, ड्राइवर समेत तीन गो तस्कर गिरफ्तार

मामा ने लगाए गंभीर आरोप

संध्या टोपनो के मामा तिर्की ने भी थाना प्रभारी कन्हैया पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि संध्या मुझसे कहती थी कि मुझे बहुत काम का दे दिया जाता है और बहुत ज्यादा परेशान किया जाता है. उन्होंने कहा कि संध्या को जल्दी छुट्टी भी नहीं मिलता था. उन्होंने कहा कि संध्या को शहीद का दर्जा दिया जाना और थाना प्रभारी पर जांच भी किया जाना चाहिए. मामा ने बताया कि संध्या को बार-बार रात में ड्यूटी दिया करता था वो मुझसे कहती थी कि मैं रात में ड्यूटी नहीं देने के लिए बोलती थी, मगर वो नहीं मानते थे. थाना में जब आठ लोग थे तो एक महिला को क्यों भेजा गया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में आदिवासी का क्या होगा समझ में नहीं आता है.

रोकना चाहा वाहन तो चालक ने चढ़ा दिया

वाहन की स्पीड काफी तेज गति में था. वो खूंटी से रांची की ओर आ रहा था. पशु तस्करों की सूचना पुलिस को रात एक बजे मिली जिसके बाद तुपुदाना पुलिस ने रिंग रोड के पास चेकिंग शुरू की. रात दो बजे जब तेज रफ्तार बोलेरो पिकप आता दिखा तो महिला दरोगा ने गाड़ी को हाथ दिया लेकिन वो रुका नहीं. वाहन चालक दरोगा को रौंदते हुए भागने लगा. जिसके बाद  पुलिस ने दो राउंड गोलियां चलाई. जिससे पिकअप पलट गया. वहीं जिससे पुलिस ने पिकअप सवार तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

विपक्ष ने की CBI जांच की मांग

संध्या टोपनो हत्या मामले की जांच सीबीआई से कराने की बात बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने भी कही है. इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, मंत्री मिथिलेश ठाकुर समेत कई नेता कर चुके हैं. फिलहाल हेमंत सोरेन की ओर से अभी तक कुछ कहा नहीं गया है. देखने वाली बात होगी की आगे क्या होगा.   

कॉपी: विशाल कुमार, रांची

 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.