✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शिक्षकों की छुट्टी को लेकर के के पाठक का नया फरमान,कहा- अब वॉट्सऐप के जरिए छुट्टी के आवेदन नहीं होंगे स्वीकार 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 1:48:53 PM

पटना(PATNA): बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक अभी सुर्खियों में हैं. आये दिन वे कोई न कोई फरमान जारी करते रहते हैं.  नया फरमान शिक्षकों की हाजिरी को लेकर जारी किया है. शिक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि अब बायोमेट्रिक उपस्थिति पर ही शिक्षकों को सैलरी दी जाएगी. 

IAS केके पाठक ने कहा कि स्कूल निरीक्षण का बेहतर परिणाम सामने आया है. शिक्षकों की उपस्थिति बढ़ी है. स्कूल समय से खुल रहे हैं. इस व्यवस्था के तहत लगभग 40 हजार स्कूलों का प्रतिदिन निरीक्षण हो रहा है. अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों का वेतन काटा जा रहा है. कई प्रिंसिपल पर भी कार्रवाई की गई है.  इसके अलावा यह भी देखा गया है कि स्कूलों का निरीक्षण दिन में एक ही बार करते हैं. कुछ शिक्षक निरीक्षण होने के बाद समय से पहले स्कूल छोड़ देते हैं. 

वॉट्सऐप के जरिए छुट्टी के आवेदन नहीं होंगे स्वीकार 

शिक्षा विभाग ने साफ कहा है कि सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को अब वॉट्सऐप के जरिए छुट्टी नहीं मिलेगी. पहले कई शिक्षक ऐसे थे, जो वॉट्सऐप पर छुट्टी के लिए आवेदन देते थे. अब शिक्षा विभाग ने इसे लेकर एक नया आदेश जारी कर दिया है. नए आदेश के मुताबिक, वॉट्सऐप पर भेजा गया छुट्टी के लिए आवेदन मान्य नहीं होगा. आदेश में कहा गया है कि स्कूल से अनुपस्थित शिक्षक वॉट्सऐप से ही अपना आवेदन भेज देते है, जो स्वीकार्य नहीं है. जिन शिक्षकों को छुट्टी का आवेदन देना होगा, उन्हें स्कूल आना होगा. इस मामले में सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि शिक्षक, अन्य कर्मी, पदाधिकारी का आवेदन वॉट्सऐप पर स्वीकार नहीं करें. 

दोनों पालियों में स्कूलों का किया जाएगा निरीक्षण

साथ ही शिक्षा विभाग ने कहा कि राज्य के स्कूलों को तीन श्रेणियों में बांटा गया है. इसको लेकर निरीक्षण रोस्टर बनाए गए है, जिसमें सुधार किया गया है. पहली पाली में निरीक्षण सुबह 9 से 12 बजे के बीच और दूसरी पाली में दोपहर 2 से 5 बजे के बीच होगी. शिक्षक में यह संदेश जाना चाहिए कि हम कभी भी निरीक्षण के लिए पहुंच सकते हैं.  निरीक्षण रोस्टर को रैंडम और गोपनीय रखा जाएगा. निरीक्षण रोस्टर मासिक ना बनाकर साप्ताहिक बनाया जाएगा. पिछले सप्ताह श्रेणी 'क' वाले स्कूल में थे, उसे श्रेणी 'ख' या श्रेणी 'ग' में रखा जाएगा.  इसी प्रकार रोस्टर को प्रत्येक सप्ताह रैंडमाइज किया जाएगा. 

Tags:biharpatnaKK PathakIASbihar education department

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.