✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी के दबाव में अपहरण! तिलैया से अगवा बच्चे को पुलिस ने 24 घंटे में बचाया

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 30, 2026, 4:47:58 PM

कोडरमा(KODERMA):तिलैया थाना क्षेत्र से अपहृत 14 वर्षीय बच्चे को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया है.इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए पूरे घटनाक्रम का खुलासा किया है.बताया जा रहा है कि पूरा मामला 29 अप्रैल 2026 को हुई, जब झुमरी तिलैया निवासी वीणा देवी ने अपने भाई चंदन कुमार के लापता होने की लिखित शिकायत तिलैया थाना में दर्ज कराई.बताया गया कि चंदन प्रतिदिन की तरह बेलाटांड़ स्थित स्कूल गया था, लेकिन छुट्टी के बाद घर वापस नहीं लौटा.

पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा 

शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई शुरू की. पुलिस अधीक्षक कुमार शिवाशीष के निर्देश पर तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया.जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध सूरज यादव को हिरासत में लिया.पूछताछ में उसने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए बताया कि उसने अपने साथी पिंटु कुमार के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था.

पढ़े अपहरण की वजह 

पूछताछ में सामने आया कि सूरज यादव ने अपने साली से शादी कराने के लिए परिवार पर दबाव बनाने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया.

Tags:KodarmaTilaiaKidnapping CaseChild RescueJharkhand NewsBreaking NewsCrime NewsPolice Action24 Hour RescueFamily Dispute #ArrestJamshedpur News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.