✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

देवघर: जिस दुकान में करता था काम उसी दुकानदार के बेटे का किया किडनेप,5 लाख मांगी फिरौती, जानिए फिर क्या हुआ

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 1:35:59 AM

देवघर (DEVGHAR) बिना किसी के जान पहचान के या बिना उसकी जानकारी के अपने आवास या प्रतिष्ठान में रखे किराएदार या नौकर पर भरोसा नहीं करें, नहीं तो बाद में पछतावा के सिवाय कुछ नही होगा. ऐसा ही मामला देवघर के सारवां थाना क्षेत्र में सामने आया है. यहां स्थित एक दुकान में एक महीने पूर्व बिहार के जमुई जिला का रहने वाला विक्की साह काम मांगने आया था. दुकान के मालिक ने उसकी बिना जानकारी लिए काम पर रख लिया. एक महीने के दौरान विक्की ने दुकान मालिक और इसके परिवार वालों से काफी घुलमिल गया, लेकिन अपराधी किस्म का  व्यक्ति अपनी हरकतों से बाज़ नही आया. इसने साल के पहले दिन ही दुकान मालिक के 7 वर्षीय बेटा का अपरहण कर फरार हो गया. एक तरफ नए साल का जश्न मनाया जा रहा था वहीं दूसरी तरफ दुकान के मालिक को विक्की साह ने फ़ोन कर उसके बच्चे का अपहरण करने की सूचना देता है.

पुलिस द्वारा किराएदार और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले का वेरिफिकेशन करवाने का आग्रह 

 बच्चे को मुक्त करने के लिए 5 लाख रुपये की मांग करने लगा. अपने किस्मत पर रो रहे दुकानदार ने अपने बेटा को अपहरणकर्ता के चंगुल से वापस लाने के लिए स्थानीय सारवां थाना से मदद मांगता है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला के एसपी सुभाष चन्द्र जाट ने तुरंत एक टीम का गठन कर बच्चे को सकुशल वापसी का निर्देश दिया. साल का पहला केस जिला के सारवां थाना में दर्ज होने के बाद सारवां थाना प्रभारी कुमार अभिषेक ने तकनीकी रुप का इस्तेमाल कर अपहरण कर्ता को गिरफ्तार कर बच्चे को उसके चंगुल से मुक्त कराया. पूरी जानकारी देते हुए एसपी सुभाष चंद्र जाट ने बताया कि अपहरणकर्ता को बिहार के जमुई जिला से मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया गया है. अपहरणकर्ता विक्की साह बिहार में किसी की हत्या करने के बाद वह सारवां थाना क्षेत्र में छुपने के लिए नौकर बन दुकान में काम कर रहा था. इस घटना के बाद एक बार फिर से देवघर पुलिस द्वारा किराएदार और प्रतिष्ठानों में काम करने वाले का वेरिफिकेशन करवाने का आग्रह किया गया है. एसपी ने बताया कि व्यवसायी, गृह मालिक या अन्य जो किराएदार रखे हुए या या जिनके प्रतिष्ठानों में कोई नौकरी करते है, वे नजदीकी थाना में जा कर सभी का वेरिफिकेशन करवा लें. खैर एक हत्यारे के हाथ मे से अपहृत बच्चे को सकुशल घर वापसी करवाने के लिए देवघर पुलिस की  सराहना होनी शुरू हो गई है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा देवघर 

Tags:JharkhandDevgharKidnapped

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.