☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कैमूर से किडनैप हुई बच्ची झारखंड के रामगढ़ से हुई बरामद, पुलिस ने किडनैपर को किया गिरफ्तार   

कैमूर से किडनैप हुई बच्ची झारखंड के रामगढ़ से हुई बरामद, पुलिस ने किडनैपर को किया गिरफ्तार   

रामगढ़(RAMGARH): झारखंड के रामगढ जिले के कुज्जु ओपी क्षेत्र के नया मोड़ के पास शुक्रवार की सुबह पुलिस ने एक तीन साल की बच्ची के अपहरण मामले में एक युवक को इण्डिका कार सहित गिरफ्तार किया है. बरामद बच्ची का नाम गोल्डी है और अपहरणकर्ता का नाम बिट्टू सिंह है जो गौरा मोहनिया का रहने वाला है. इस मामले में कुज्जु ओपी इंचार्ज धनंजय प्रसाद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक तीन साल की बच्ची के साथ एक युवक सफेद रंग की एक इण्डिका कार में संदिग्ध हालत में है. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक बिट्टू सिंह को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई. युवक से पूछताछ में पता चला कि बच्ची को बिट्टू सिंह ने कैमूर जिले के रामगढ थाना क्षेत्र से उठाया है. इस मामले में बच्ची के परिजनों ने कैमूर जिले के रामगढ़ थाने में बच्ची के अपहरण की शिकायत दर्ज करवा चुके हैं.

मोबाईल ट्रेसिंग के जरिए लगाया गया अपहरणकर्ता का पता    

इस मामले में पुलिस अपहरणकर्ता को लगातार ट्रेस कर रही थी. इसी क्रम में मोबाइल ट्रेस के माध्यम से पुलिस को पता चला कि अपहरणकर्ता का लोकेशन झारखंड के रामगढ़ जिले का कुजू नया मोड़ है. इसके बाद ये जानकारी कुज्जु पुलिस को दी गई. कुज्जु पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्ची को बरामद कर लिया और अपरहणकर्ता बिट्टू सिंह और उसकी इंडिका कार को जब्त कर थाने ले आई. इसके बाद शुक्रवार शाम को कैमूर जिले की रामगढ़ पुलिस और बच्ची के परिजन कुज्जू ओपी आए. रामगढ पुलिस बिट्टू सिंह और उसकी जब्त इंडिका कार को अपने साथ ले गई. वहीं परिजन अपनी बच्ची को अपने साथ ले गए.

स्कूल से बच्ची हुई थी गायब

दरअसल, कैमूर जिले के निजी विद्यालय सरस्वती शिशु मंदिर रामगढ़ में पढ़ने गई 3 साल की बच्ची विद्यालय परिसर से दिनदहाड़े गायब हो गई थी. ना तो विद्यालय प्रबंधन को इसकी भनक लगी और ना ही क्राइम कंट्रोल करने के लिए सड़क पर गस्ती करने का दावा करने वाली पुलिस को जानकारी मिली. अपहरण की आशंका जता रहे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. परिजनों ने इसकी सूचना रामगढ़ पुलिस को दी. मौके पर रामगढ़ थाना और डीएसपी जांच करने पहुंचे थे. इसके बाद यह सूचना कैमूर एसपी राकेश कुमार को मिली. डीआईयू टीम के साथ कैमूर एसपी भी विद्यालय और परिजनों से मिलने पहुंचे. एसपी ने परिजनों को आश्वासन दिया कि बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया जाएगा. इसके बाद आखिरकार बच्ची को बरामद कर लिया गया.  

Published at:30 Sep 2022 07:14 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.