✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी के हॉकी टर्फ मैदान को मिला एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट, खिलाड़ियों की निखरेगी प्रतिभा

BY -
Ranjana Kumari
Ranjana Kumari
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:43:36 PM

रांची (RANCHI ): खूंटी के बिरसा कॉलेज में निर्मित हॉकी टर्फ मैदान को एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट प्राप्त हो गया है. यह सर्टिफिकेट मैदान की सभी गुणवत्ता को परखने के बाद प्रदान किया जाता है, ताकि खिलाड़ियों की सुरक्षा, संसाधन सुनिश्चित हो सके. साथ ही, अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैच का आयोजन के मापदंडों में खरा उतर सके. इन बातों की पुष्टि होने के बाद ही एफआईएच फील्ड सर्टिफिकेट प्रदान करने की अनुमति दी जाती है. सर्टिफिकेट प्राप्ति के बाद अब जिला के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंतर राष्ट्रीय स्तर के मैदान में अभ्यास कर अपनी प्रतिभा को और निखार सकेंगे . 

सरकार दे रही है खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में लगातार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है. इसके तहत खिलाड़ियों के क्षमतावर्धन एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के स्टेडियम में खेलने के अनुकूल भी बनाया जा रहा है. इसके लिए सभी  जिलों में अंतरराष्ट्रीय स्तर के हॉकी टर्फ मैदान के निर्माण को प्राथमिकता दी जा रही है. फिलहाल सिमडेगा, चाईबासा समेत कई  जिलों में हॉकी टर्फ फील्ड का निर्माण कार्य प्रगति पर है.

Tags:KHUNTI KHEL STADIUM CERTIFICATE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.