✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दर्दनाक सड़क हादसा: खूंटी में बेकाबू होकर सवारी गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौके पर ही मौत, कई लोग घायल

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 19, 2026, 5:28:29 AM

खूंटी (KHUNTI): खूंटी जिले में शनिवार को बड़ा सड़क हादसा हो गया है. जानकारी के अनुसार यात्रियों से भरी एक सवारी गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई. इस घटना में चार लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. वहीं दस लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. फिलहाल सभी घायलों का नजदीक के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है.

असंतुलित हो कर खाई में गिरी गाड़ी

मिली जानकारी के अनुसार खूंटी जिले के अड़की थाना क्षेत्र के चातम उटुब गांव के पास यह घटना घटी. मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को लेकर सवारी गाड़ी अड़की की ओर जा रही थी. तभी तीखे मोड़ के पास गाड़ी असंतुलति हो गई और सीधे खाई में जा गिरी. जिससे ये दुर्घटना घटी. इसके बाद वहां मौजूद ग्रामीणों ने सभी घायलों को बाहर निकाल कर पुलिस को इसकी सूचना दी. ग्रामीणों ने बताया कि गाड़ी काफी तेज ऱफ्तार में जा रही थी.  

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सभी यात्रियों को पास के समुदायिक अस्पताल ले गई. जहां सभी  का इलाज किया जा रहा है. वहीं मृतकों के शवों को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. मृतकों की पहचान गिदिसोय भेंगरा 38, बिरसा तोपनो 35, सेतेंग भेंगरा 35, मुक्ति चुटिया 18 के रूप में की गई है. पुलिस द्वारा मृतकों के परिजनों को भी इसकी सूचना दे दी गई है.

Tags:KhuntiUncontrolled carriagefell into the ditchfour diedand many passengerswere injured

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.