☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी : फर्जी दस्तावेज के साथ होमगार्ड बहाली में पहुंचे थे दो युवक, धराए

खूंटी : फर्जी दस्तावेज के साथ होमगार्ड बहाली में पहुंचे थे दो युवक, धराए

खूंटी (KHUNTI) : होमगार्ड बहाली में फर्जी दस्तावेज के साथ बिहार के दो युवक खूंटी से गिरफ्तार किए गये हैं. दोनों को खूंटी थाना के हवाले कर दिया गया है. युवकों के पास से फर्जी स्थानीय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, मैट्रिक सर्टिफिकेट भी बरामद किया गया है. दोनों युवक खूंटी में होमगार्ड बहाली में शामिल होने पहुंचे थे. जांच के दौरान दोनों युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, और पूछताछ चल रही है.

बिहार के रहने वाले है दोनों युवक

खूंटी के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होमगार्ड बहाली प्रक्रिया चल रही है. इसी के तहत हो रही फिजिकल टेस्ट के दौरान फर्जी कागजातों के सहारे बहाली प्रक्रिया में शामिल होने दो नों युवक पहुंचे थे, जहां वे पकड़े गये. पकड़े गये युवकों में सरबिन कुमार और राजेश कुमार शामिल हैं. दोनों बिहार के लखीसराय जिला के रहने वाले हैं. बहाली प्रक्रिया के दौरान कागजातों के वेरिफिकेशन काउंटर पर जांचकर्ता को आवासीय सर्टिफिकेट के फर्जी होने का शक हुआ. कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों युवकों ने स्वीकार किया कि वो फर्जी तरीके से कागजात बनाकर बहाली दौड़ में शामिल होने की कोशिश कर रहे थे.

Published at:24 Nov 2022 04:46 PM (IST)
Tags:two arrested with fake document in khuntikhunti homeguard selectionprogrammejharkhand latest newsthe news post
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.