✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी: मनरेगा पार्क की जांच के लिए राज्य स्तरीय जांच टीम पहुंची कर्रा, कार्य पर अनियमितता का लगा है आरोप

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 8:12:04 PM

खूंटी(KHUNTI): खूंटी जिला झाविमो पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप मिश्रा की मांग पर शुक्रवार को राज्य स्तरीय गठित टीम के द्वारा मनरेगा पार्क कर्रा की जांच की गई. ज्ञात हो कि झाविमो पूर्व जिला अध्यक्ष खूंटी दिलीप मिश्रा ने मनरेगा पार्क कर्रा में कार्य पर अनियमितता पर मुख्यमंत्री, राज्यपाल और मुख्य सचिव से जांच की मांग रखी गयी थी. जिसमे शुक्रवार को जांच टीम द्वारा कर्रा पहुंचकर मुख्य रूप से मनरेगा पार्क कर्रा में पूर्व से निर्मित तालाब का समतलीकरण, भूमी संरक्षण विभाग से निर्मित दो तालाब, किसान पाठशाला, गाय सेड, भैस सेड, बकरी सेड, मुर्गी सेड, स्ट्रीट लाईट, बागवानी, केंचुआ खाद यूनिट, सब्जी खेती, टोली हाउस, नर्सरी, सौंदर्य चलित लिफ्ट सिंचाई इकाई, सोलर कोल्ड स्टोरेज, प्रशिक्षण केन्द्र, मनरेगा पार्क का घेराबंदी के किये गये कार्यो का निरीक्षण किया गया. जिसमें उपस्थित लोगों ने जांच टीम उपरोक्त कार्यो पर प्रखंड एवं जिला के अधिकारीयों द्वारा अनियमितता बरतने कई बात कही और मनरेगा पार्क को अधिकारियों के लिए पैसा कमाने का अच्छा साधन बतलाया.

मनरेगा पार्क से नहीं हो रहा आम जनता को लाभ

कहा गया कि प्रखंड व जिला के अधिकारियों के लिए मनरेगा पार्क एक दुधारू गाय है. इससे कर्रा प्रखंड के आम जनता किसी तरह का लाभ नहीं पहुंच पा रहा है इसमें गैर सरकारी संस्थान वेटर वल्ड फाउंडेशन एवं जेएसएलपीएस के कार्यों का हिसाब मांगने की बात कही गयी. मनरेगा पार्क से सबंधित शिकायत पर पहुंची जांच टीम से पुछने पर उन्होंने कुछ भी कहने से मना किया. उन्होंने कहा कि उपरोक्त कार्यों का रिकॉर्ड देखने के बाद लिखित जानकारी दे दी जाएगी, लेकिन अभी कुछ नहीं कहा जा सकता है.

जांच सही नहीं होने पर जंतर मंतर पर होगा धरना

वहीं झाविमो पूर्व जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा ने कहा कि संतोषजनक जांच नहीं होता है तो मैं स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली के जंतर-मंतर में धरना दूंगा और पीएमओ से मनरेगा पार्क में चल रहे घोटालेबाजी की जांच की मांग रखुंगा और खूंटी जिला उपायुक्त को अपने वाहवाही का जवाब देना होगा. जांच के दौरान दक्षिण छोटा नागपुर रांची के निरंजन कुमार, संध्या कुमारी, बीडीओ निशा कुमारी सिंह, मनरेगा बीपीओ जयप्रकाश मानकी, ब्लॉक नाजीर वरूण वर्मा, पंचायत सेवक मुस्तफा मियां, रोजगार सेवक बरनावास होरो के अलावे अन्य लोग मौजूद थे.

रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खुंटी

Tags:Khunti State level investigation team reached Karrainvestigate MNREGA parkMNREGA parkirregularities on the work

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.