✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Breaking : हिरासत में लिए गए खूंटी SDM रियाज अहमद, जानें पूरा मामला

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:47:02 PM

खूंटी(KHUNTI): खूंटी के SDM सैयद रियाज अहमद के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कारवाई की है. इसकी जानकारी एसपी अमन कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस के जरिए दिया. एसपी ने बताया कि एसडीएम को हिरासत में ले लिया गया है.

क्या है पूरा मामला

2 जुलाई 2022 को एक महिला ने एसडीएम के खिलाफ सेक्सुअल हरासमेंट के तहत एफआईआर दर्ज किया था. जिस पर पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए एसडीएम को हिरासत में ले लिया है. पीड़िता का बयान खूंटी के सीजेएम अदालत में दर्ज कराया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता हिमाचल प्रदेश की है. वह एकेडमिक टूर पर खूंटी आई थी. एसडीएम पर शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप है. आपको बता दें कि खूंटी के एसडीएम सैय्यद रियाज अहमद की पत्नी धनबाद की रहने वाली है और वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एसडीएम हैं. छात्रा डीसी कार्यालय में ट्रेनिंग के लिए आई थी. इसी दौरान रात में एसडीएम ने पार्टी के बहाने छात्रा को बुलाया था. पार्टी के बहाने एसडीएम ने छात्रा के साथ अश्लील बातें की और छेड़छाड़ का प्रयास किया. इसके बाद किसी तरह महिला वहां से बचकर निकली और  महिला थाना में शिकायत की.

रिपोर्ट - मुजफ्फर हुसैन, खूंटी 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.