✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खूंटी: लूट में नहीं हुआ सफल तो गाड़ी में लगा दिया आग ,जांच में जुटी पुलिस

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 4:00:23 PM

खूंटी(KHUNTI): जिले अपराधी बेलगाम है.हर दिन किसी ना किसी घटना को अंजाम देते है.सड़क पर लूट पाट करने पर भी उतारू है.ताज़ा मामला सायको थाना क्षेत्र से सामने आया है यहां जमशेदपुर से नया चेचिस लेकर महाराष्ट्र जा रहे चेचिस को आग के हवाले कर दिया है.इस मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर जांच में जुट गई है.

ड्राइवर ने बताया कि जमशेदपुर से एक साथ 5 से अधिक चेचिस लेकर साथ में निकले थे.लेकिन वह सायको से पहले अपने रिश्तेदारों से मिलने रुक गया था.इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधी आ धमके.और गाड़ी पर मौजूद ड्राइवर के रिश्तेदारों को भगा दिया.बाद में तीनों  बैट्री निकालने की कोशिश करने लगे. जब वह बैट्री निकालने में सफल नहीं हुए तो पूरी चेचिस को आग के हवाले कर दिया.

घटना की जानकारी मिलने पर SDPO अमित कुमार घटना स्थल पर पहुंच कर मामले की पूरी जानकारी ली.उन्होंने बताया कि यह घटना को अंजाम देने वाले आस पास के ही अपराधी है.उन्होंने बताया कि अपराधीयों की पहचान हो गई है.सभी की जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगा.उन्होंने बताया कि सायको थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.पुलिस जल्द सभी को सलाखों के पीछे भेजेगी.

रिपोर्ट:मोजफ्फर हुसैन, खूंटी

Tags:Khunti policeSayko police stationJharkhand crimeJamshedpurTata roadTamarDspKhunti

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.