✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खेसारी लाल की झारखंड सरकार से अपील, कहा –यहां भी अन्य राज्यों के तरह सब्सिडी मिले और फिल्म सिटी का हो निर्माण

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:31:05 AM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : भोजपुरी जगत के सुपरस्टार खेसारी लाल अपने गाने की शूटिंग और लॉन्चिंग के लिए जमशेदपुर शहर में पहुंचे. इस दौरान खेसारी लाल को देखने के लिए ऐसी भी झूठी कि मानो कोई तीर्थ यात्रा चल रही हो, या फिर कोई मेला लगा हो. यह पहली बार नहीं है जब भी खेसारी कहीं पर शो करते हैं कुछ ऐसा ही नजारा वहां देखने को मिलता है. इस दौरान जमशेदपुर शहर में खेसारी नाइट का आयोजन किया गया जहां खेसारी लाल ने भोजपुरी के कई गानों पर ठुमका लगाया. खेसारी लाल के साथ उनके फैंस भी उनके साथ झूमते नजर आए. सिंगर ने अपने डांस और गाने से समा बांध रखा था.

जमशेदपुर में एल्बम गाने की शूटिंग

जमशेदपुर शहर में भोजपुरी के कई बड़े एल्बम और फिल्म बनाया जा रहा है कि जिससे शहर के युवा कलाकारों को एक प्लेटफार्म मिल सके, और इसे पूरा करने के लिए शहर के युवा डायरेक्टर बद्रीनाथ लगे हुए हैं, वही जमशेदपुर में कई एल्बम गाने की शूटिंग की जा रही है, जिसमें बड़े कलाकारों के साथ साथ शहर के युवा कलाकार को भी मौका मिल रहा है.  

झारखंड में भी सब्सिडी मिले- खेसारी लाल

खेसारी लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कलाकार अपनी फिल्म और गानों को शूट करने के लिए देश विदेशों में जाते हैं, मगर हमारा देश खुद सोने की चिड़िया है और झारखंड की बात करें तो पहाड़ों के बीच बसा जमशेदपुर के साथ अन्य जिले काफी खूबसूरत है, और यहां हमें शूटिंग कर यहां के युवा कलाकारों से भी मिलने का मौका मिलता है, मैं झारखंड सरकार से मांग करता हूं कि अन्य राज्यों की तरह फिल्मों में झारखंड में भी सब्सिडी मिले और फिल्म सिटी का निर्माण हो जिससे झारखंड की युवा पीढ़ी को भोजपुरी के साथ-साथ यहां के स्थानीय भाषा पर फिल्म और गाने बनाने में सहयोग मिल सके.

Tags:Khesari LalJharkhand governmentJharkhandgovernmentsubsidyfilm cityJHARKHANDUPDATEBHOJPURISTARJHARKHANDTHENEWSPOST

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.