✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

khelgaon Bus Accident : सड़क हादसे का लाइव फुटेज आया सामने, चौकाने वाला हुआ खुलासा, देखें-VIDEO

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
Published: September 12, 2025,
Updated: 9:14 AM

रांची (RANCHI) : राजधानी रांची में शुक्रवार की सुबह करीब पौने सात बजे खेलगांव में दर्रनाक सड़क हादसा हो गया. हादसे में एक युवती की जान चली गई. जिसके बाद भारी बवाल हुआ. स्थानीय लोगों से सड़क जाम कर कार्रवाई की मांग कर रहें थे. घटना का लाइव सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. फुटेज में देखा जा सकता है कि सरला बिरला स्कूल की बस बच्चों को लेकर जा रही थी तभी स्कूटी सवार युवती अचानक से मुड़ गई. जिसके कारण हादसा हो गया. इस हादसे में युवती की जान चली गई, जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया है. बता दें कि सीसीटीवी फुटेज स्कूल की ओर से जारी की गई है. जिसके बाद फुटेज के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है. हालांकि इस वीडियो की पुष्टि 'द न्यूज पोस्ट' नहीं करता है.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूल बस तेज रफ्तार में थी और खेलगांव के पास बस और स्कूटी में टक्कर हो गया. टक्कर के बाद छात्रा स्कूटी समेत सड़क पर गिर पड़ी और बस उसे कुचलते हुए निकल गई. बता दें कि सुबह के समय में छात्रा अपने छोटे भाई को स्कूटी में बैठा कर मंदिर पूजा करने जा रही थी, तभी यह हादसा हो गया. टक्कर होने के बाद पीछे बैठा छोटा भाई रोड के दूसरी तरफ फेंका गया, जिससे उसकी जान बच गई. बस का चक्का हेलमेट पहनी छात्रा के सिर पर चढ़ गया जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बच्ची के पिता का नाम श्याम है और वह लालपुर के डिस्टलरी बाजार में मछली बेचने का कार्य करते हैं. वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया. पुलिस मौके पर पहुंची और खेलगांव थाना प्रभारी लोगों को समझा-बुझा के सड़क से जाम हटाया.

 

Tags:ranchi newsranchi breaking newsranchi accident newskhelgaon bus accidentlive footageroad accident surfacedshocking revelations madewatch video

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.