☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

झारखंड में नियुक्तियों पर क्या 32 खतियान का अभी पड़ेगा असर, समझिये

झारखंड में नियुक्तियों पर क्या 32 खतियान का अभी पड़ेगा असर, समझिये

रांची (RANCHI): झारखंड में इधर लगातार नियुक्तियां हुई हैं और अभी और कई विभागों में इसकी प्रक्रिया चल रही है. लेकिन इस बीच स्थानीयता के आधार के लिए 1932 के खतियान को कैबिनेट की मंजूरी मिलने से आशंका बढ़ गई है कि क्या नियोजन में इसका असर पड़ेगा. वहीं अभी होने वाली नियुक्तियां भी क्या इसकी ज़द में आएंगीं. इसको समझने की कोशिश करते हैं.

पहला यह कि अभी 32 खतियान को लागू होने में देरी है. कई पड़ाव इसे तय करने हैं. पहले इस संबंध में विधेयक विधानसभा में लाना होगा, यहां से पास होने के पास केंद्र के पास भेजा जाएगा. इसे 9वीं अनुसूची में शामिल करने की मांग की जाएगी. यदि ऐसा हो गया तो इसे नियोजन नीति से जोड़ा जाएगा, इसके बाद ही नियुक्तियों का आधार 32 खतियान होगा.

नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं : CM 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पिछले दिन ही नव नियुक्त माध्यमिक शिक्षकों के बीच उक्त आशंका से उबरने के लिए कहा कि नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ नहीं किया जाएगा. वहीं शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने भी कहा है कि राज्य में फिलहाल चल रहीं नियुक्तियां प्रभावित नहीं होंगी. शिक्षा विभाग समेत कई विभागों में नियुक्तियां प्रक्रियां चल रही हैं. प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में बहाली के लिए भी जल्द विज्ञापन निकाला जाएगा.

Published at:16 Sep 2022 12:39 PM (IST)
Tags:News
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.