✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

खतरे में पड़ी खड़काई और स्वर्णरेखा नदी! जमशेदपुर की लाइफ लाइन कहे जाने वाली इन दोनों नदियों का पानी हुआ दूषित 

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:13:15 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर लौहनगरी की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली स्वर्णरेखा और खरकाई नदी स्वर्णरेखा इन दिनों खतरे मे है, शहर की दोनों नदियां अपने अस्तित्व को खोती जा रही है.शहर के 15 से 16 गंदे पानी का नाला सीधे इन दोनों नदियों मे गिरता है, जिससे दोनों नदियां अब धीरे धीरे नाले मे तब्दील होती जा रही है.

कई गांव के ग्रामीण नदियों पर निर्भर रहते हैं

आपको बता दें इन दोनों नदियों के तट पर सैकड़ो गांव बसे है जंहा के ग्रामीण भी अपने दिनचर्या मे इस नदी के पानी का इस्तेमाल करते है, लेकिन पानी इतना दूषित हो गया है कि अब इन नदियों के पानी को इस्तेमाल करने से भी ग्रामीण डर रहे हैं. शहर से आगे यह नदियां बंगाल की ओर जाती है, कम बारिश की वजह से नदियों मे पानी की कमी हो गईं है, वंही इन गंदे नाले के पानी नदियों मे मिलने से इन नदियों का पानी दूषित हो रहा है जिससे इन नदियों की मछलियाँ भी प्रभावित हो रही है.

बीजेपी ने नदियों की सफाई की पहल की

वही अब बीजेपी ने इन नदियों की साफ सफाई के लिए आंदोलन की रूप रेखा तैयार करने की घोषणा की है, बीजेपी नेता नीरज सिंह ने कहा कि नदियों के पानी दूषित होने का मुख्य वजह शहर के बड़े बड़े नालों का पानी सीधे नदियों मे मिलना है. उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन जिला कड़ा कदम उठा कर इन नदियों कि साफ सफाई का काम नहीं करेगा तो बीजेपी इस पर जोरदार आंदोलन करेगी.उन्होंने साफ कहा कि नाले के पानी को बिना ट्रीटमेंट के सीधे नदियों मे गिरने से दोनों ही नदियां दूषित हो रही है, जिसके कारण नदियों का पानी आम लोगों के लिए इस्तेमाल करने लायक नहीं है, लोगो को इससे कई बीमारियों का खतरा भी है, उन्होंने कहा की जल्द इस पर बड़ी करवाई नहीं हुई तो पार्टी उग्र आंदोलन करेगी.

रिपोर्ट-रंजीत ओझा

Tags:Khadkai riversSwarnarekha riverKhadkai and Swarnarekha riversKhadkai river jamshedpurSwarnarekha rivers jamahedpurKhadkai and Swarnarekha rivers jamahedpurKhadkai river jharkhandSwarnarekha river jharkhandJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayJamshedpurJamshedpur newsJamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.