✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • News Update
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कतरास आउटसोर्सिंग हादसा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट

BY - Satya Bhushan Singh Dhanbad

Published at: 07 Mar 2026 05:51 PM (IST)

कतरास आउटसोर्सिंग हादसा: राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने भी मांगी रिपोर्ट

धनबाद(DHANBAD): कतरास थाना के रामकनाली ओपी क्षेत्र में स्थित कांटापहाड़ी बुटू बाबू बंगले के पास घटित हादसे को लेकर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बीसीसीएल और पुलिस से 28 मार्च तक पूरी जांच रिपोर्ट कमीशन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.  सितम्बर 2025 में आउटसोर्सिंग स्पॉट में यह हादसा हुआ था, जिसमें सात लोगों की जान गई थी.  सीडब्लूसी के निवर्तमान अध्यक्ष पत्रकार उत्तम मुखर्जी के आवेदन पर एनएचआरसी ने मामले को संज्ञान में लिया था.  सेक्शन 12 के तहत आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो की अध्यक्षता में कमीशन ने इस मामले में केस नंबर 1089/34/4/2025 दर्ज कर कार्रवाई शुरू की है.  कमीशन ने इस मामले में जिला प्रशासन, पुलिस और बीसीसीएल से जवाब मांगा था. 

 बीसीसीएल के डिप्टी जेनरल मैनेजर (लीगल) ने दो बार अंतरिम जवाब दिया, जिसमें कहा  कि रास्ता बंद था, बावजूद दुर्घटना वाला वाहन उसी रास्ते होकर गया. विभिन्न एजेंसियों की जांच शुरू होने का उन्होंने हवाला दिया है.  धनबाद के एसएसपी ने बाघमारा एसडीपीओ की रिपोर्ट के साथ एक रिपोर्ट कमीशन को सौंपी है, जिसमें रामकनाली ओपी कतरास थाना कांड संख्या 317/25 दिनांक 5 सितंबर 2025 दर्ज होने तथा अनुसंधान जारी रहने, खान सुरक्षा महानिदेशालय द्वारा बिंदुवार जांच करने एवं मृतकों के आश्रितों को 15-15 लाख मुआवजा देने का जिक्र है. 

पुलिस ने लिखा है कि एक मृतक की पहचान नहीं होने के कारण भुगतान नहीं हो पाया है, जिसके परिवारजनों की तलाश जारी है. सूचना है कि डीजीएमएस ने आउटसोर्सिंग संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दिया है. कमीशन ने इस संबंध में सभी एजेंसियों से पूर्ण जांच रिपोर्ट एवं की गई कार्रवाई से संबंधित स्पष्ट प्रतिवेदन 28 मार्च तक कमीशन को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है.

Tags:DhanbadJharkhandKatrasHadsaReport

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.