✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा के रहने वाले दिलीप सिंह हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा , एक आरोपी गिरफ्तार

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:18:14 PM

गुमला (GUMLA) : गुमला पुलिस ने लोहरदगा जिला के कुडू थाना क्षेत्र के सलगी गांव निवासी 57 वर्षीय दिलीप सिंह हत्याकांड का उद्भेदन कर लिया है. हत्याकांड में शामिल एक आरोपी लातेहार जिला के चंदवा गांव निवासी रोहित कुमार वर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. मृतक दिलीप सिंह के गायब होने की शिकायत उसकी पत्नी राजतमी देवी ने 27 दिसंबर को करंज थाना में किया था.

जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि कांड दर्ज होने के बाद करंज पुलिस ने चितागुटु निवासी जोगिया मुंडा के आंगन से पिकअप को बरामद किया. जांच के क्रम में सिलगी निवासी दिलीप सिंह व शिव कुमार सिंह के बीच जमीन विवाद का मामला सामने आया. जिसके बाद कांड के उद्भेदन के लिए एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा अनुसंधान के क्रम में रोहित वर्मा करंज थाना आया. उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि  दिलीप सिंह व उसके चचेरा भाई शिव कुमार सिंह के बीच जमीन विवाद है. जिस कारण शिव कुमार सिंह व हमलोगों ने मिलकर दिलीप सिंह को प्लानिंग के तहत सिसई थाना क्षेत्र के डाडहा गांव बुलाये. जहां से दिलीप सिंह को गोइलकेरा जंगल ले जाकर गला दबाकर व पत्थर से कूचकर उसकी हत्या कर दी और साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से पहाड़ बंगरू खुटयारी नदी के किनारे शव को गाड़ दिया था.

रिपोर्ट. सुशिल सिंह

Tags:jharkhand newsjharkhand news todayhindi newsjharkhandjharkhand latest newsnewsjharkhand today newstop newslive newsnews jharkhandjharkhand gumlagumla newsgumla trending news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.