✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

महुदंड पंचायत में गरजे कमलेश सिंह, कहा- झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 6:32:58 PM

पलामू (PALAMU) : हुसैनाबाद हरिहरगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह ने मंगलवार को हुसैनाबाद के सुदूरवर्ती जंगलों पहाड़ों से घिरे महुदंड पंचायत का दौरा किया. ग्रामीणों ने फूल माला देकर उनका भव्य स्वागत किया. ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कमलेश कुमार सिंह ने कहा कि गत चुनाव में उन्होंने जो वादा किया था, उसे पूरा करने का काम किया है. महूदंड रोड का निर्माण कराने के साथ साथ विभिन्न गांव में विधायक कोटा की राशि से विकास के कार्य किए गए है. महूदंड की जनता की मांग पर भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा स्थापित करने का काम किया है.

साथ ही विभिन्न गांव में सामुदायिक भवन निर्माण की स्वीकृति दिलाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि इस बार झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय है. सरकार बनने के साथ ही जपला को जिला बनना भी तय है. उन्होंने कहा कि जिला बनने के बाद रोजगार की अपार संभावनाओं के साथ साथ हर क्षेत्र में विकास होगा. उन्होंने कहा कि वह जो वादा करते हैं उसे पूरा करने का काम भी करते हैं. उन्होंने कहा कि महूदंड में स्वास्थ्य सेवा के लिए यहां अस्पताल की स्वीकृति दिला कर स्वास्थ्य सेवा मुहैया कराने का काम करेंगे. उन्होंने कहा कि अपना बहुमूल्य वोट भाजपा के कमल निशान पर देकर राज्य में डबल इंजन की सरकार बनाने में मदद करें एवं मोदी जी को ताकत दें.

Tags:jharkhand assembly election 2024jharkhand election 2024jharkhand electionjharkhand assembly electionjharkhand newsassembly election 2024jharkhandjharkhand assembly elections 2024jharkhand assembly electionsjharkhand election newsjharkhand election 2024 datejharkhand chunav 2024jharkhand election datejharkhand elections 2024jharkhand electionsjharkhand election 2024 liveassembly electionjharkhand vidhan sabha election 2024election 2024Kamlesh SinghMahudand PanchayaBJP government

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.