✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कलयुगी बेटे ने बूढ़े मां-बाप को घर से किया बेघर, न्याय की गुहार लगा रहे बुजुर्ग

BY -
Purnima
Purnima
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:23:28 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : मां बाप अपने बच्चों को अपने बुढ़ापे का सहारा मानते हैं. मगर उस माँ बाप पर क्या बीती होगी जिनके बेटे ने उन्हें उम्र के इस पड़ाव  में न केवल अकेला छोड़ दिया है बल्कि उन्हें घर से बाहर निकाल दिया है. ऐसा ही इंसानियत को शर्मशार कर देने वाला मामला जमशेदपुर से सामने आया है. जहां एक कलयुगी बेटे ने अपने  मां-बाप को घर से निकाल दिया है. मामला प्रॉपर्टी को लेकर है. बेटे संतोष ठाकुर ने मकान पर कब्जा करने के लिए बुजुर्ग माता-पिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया. बुजुर्ग पिता जगन्नाथ ठाकुर और उनकी पत्नी शैल ठाकुर दोनों न्याय के लिए मानगो थाना पहुंचे. 

क्या है पूरा मामला 

पीड़ित माता-पिता ने बताया कि उन्होंने गांव की जमीन बेचकर मानगो में मकान बनवाया था. अब उनका बेटा उस पर कब्जा करके एक महीने से उनके साथ मारपीट कर रहा है और घर से भी निकाल दिया है. परिस्थिति ऐसी बन आई है की बुजुर्ग महिला कमाने के लिए दूसरे के घरों में जाकर काम करती है. अब पुलिस इस मामले की पूरी जांच कर रही है. जांच के क्रम में अब बेटे से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पीड़ित माँ-बाप को सही कारवाई का आश्वासन दिया है.

Tags:pleaded for justiceson evicted his parentsparents reached the police stationjamshedpurjharkhandlatestnewsjharkhandupdatejharkhandnewsthenewspost

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.