✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कलयुगी बेटे ने सब्बल घोंपकर की मां की निर्मम हत्या, जानें क्या है हत्या की वजह

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 2:39:20 PM

दुमका(DUMKA): आजकल आये- दिन ऐसी खबरे देखने और सुनने को मिलती है. जिसपर विश्वास करना लोगों को मुश्किल हो जाता है. एक ऐसी ही घटना शुक्रवार को झारखंड के दुमका जिले से सामने आई. जहां शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के मंझलाडीह गांव में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां की सब्बल घोंपकर निर्मम हत्या कर दी.

कलयुगी बेटे ने की मां की निर्मम हत्या

आरोपी बेटे का नाम मानुर अंसारी, जबकि मृतिका मां का नाम रखिया बीबी था. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने आरोपी बेटे को पकड़कर बांध दिया.और  इसकी सूचना पुलिस को दे दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के साथ आरोपी को अपने कब्जे में ले लिया.

हत्या की वजहों का नहीं हुआ खुलासा

जानकारी के मुताबिक मृतिका के पति की मौत एक साल पहले हुई थी. उसके चार पुत्र हैं. आरोपी मानूर अंसारी समेत तीन बेटे उससे अलग रहते हैं. जबकि छोटे बेटे जिसकी उम्र 12 साल है उसके साथ रहती थी. घटना के समय छोटा बेटा कहीं गया हुआ था. वहीं पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर मानूर ने अपनी मां की हत्या क्यों की.

रिपोर्ट-पंचम झा

Tags:Kalyugi son brutally murdered his mother by stabbing herknow what is the reason behind the murderKalyugi sonsonbrutally murderedmurderedmotherstabbingreason behind the murderjharkhanddumkapolicethe news post website bihar jharkhand

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.