✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

गढ़वा की कलयुगी मां! अपने आशिक के साथ मिलकर लुटवाती रही बेटी की अस्मत, अब ऐसे पहुंची जेल

BY -
Shivani CE
Shivani CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 10:08:27 PM

गढ़वा(GARHWA): इस कलयुगी दुनिया में जब एक मां ही अपनी बेटी की अस्मत की दुश्मन हो जाए तो फिर समाज को उसका फायदा उठाने में देर नहीं लगती. कुछ ऐसा ही मामला गढ़वा जिले में देखने को मिला है. जहां एक मां ही अपने आशिक के साथ मिलकर अपनी नाबालिग बेटी को भी उसके साथ संबंध बनाने को मजबूर कर रही थी.

मामला जिले के कांडी थाना क्षेत्र का है. यहां एक महिला का एक युवक के साथ अवैध संबंध था. इतना ही नहीं, महिला अपने आशिक से अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करवा रही थी और तो और अपनी बेटी को इस गलत हरकत का साथ देने को उकसा रही थी. महिला अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को अपने आशिक के साथ अवैध संबंध बनाने को मजबूर कर रही थी.

मामला प्रकाश में तब आया जब पीड़ित नाबालिग बेटी ने थाने में जाकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त और पीड़िता की मां को गिरफ्तार कर लिया है. अपनी लिखित शिकायत में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसकी मां और रंगनाथ यादव उर्फ रघुनाथ यादव जबरदस्ती अश्लील कार्यों को करते हुए दिखाया गया. साथ ही रंगनाथ यादव ने अकेला देखकर उसके साथ धड़-पकड़ कर गलत करने का प्रयास किया.

वहीं, इस संदर्भ में पूछे जाने पर एसडीपीओ ने बताया कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन के आलोक में कांडी थाना में मामला दर्ज किया गया. ज़ब मामले का अनुसंधान किया गया तो मामला सही पाया गया. ऐसे में दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. नाबालिग पीड़िता का फर्द ब्यान लेते हुए 164 का भी बयान दर्ज करवा लिया गया है.

Tags:झारखंडझारखंड न्यूजझारखंड अपडेटक्राइम न्यूजगढ़वागढ़वा न्यूजगढ़वा क्राइम न्यूजJharkhandJharkhand NewsJharkhand UpdateCrime NewsGarhwaGarhwa NewsGarhwa Crime News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.