✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कलयुगी पिता ने 10 महीने की बेटी को पटक-पटक कर मारा डाला, वजह जान आप भी रह जाएंगे हैरान

BY -
Aditya Singh
Aditya Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 3:34:48 AM

टीएनपी डेस्क (TNP DESK): झारखंड के लातेहार  जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र से एक  हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है. जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी 10 माह की बच्ची को जमीन में पटक कर मार डाला. मिली जानकारी के अनुसार हत्यारे पिता को यह शक था कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे के साथ संबंध है और यह बच्ची किसी दूसरे की है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

जमीन में पटक कर बच्ची की हत्या

बता दें कि महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआटोली गांव निवासी दिलीप कुजूर और कुंती मुंडा पिछले 8 वर्षों से पति-पत्नी के रूप में रह रहे थे. इन दोनों के दो संतान भी हुए. परंतु 10 माह पहले जब इनकी दूसरी बेटी ने जन्म लिया तो दिलीप को यह शक हुआ कि यह बच्ची किसी और की है. वहीं इस बात को लेकर वह पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी के साथ झगड़ा भी किया करता था और उस पर चरित्रहीन होने का आरोप लगाता था. इसी दौरान सोमवार की देर रात भी दोनों में इसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया था. जिसके बाद अचानक दिलीप कुजूर ने अपनी 10 माह की बच्ची को उठाकर जमीन पर पटक दिया. जिससे मासूम बच्ची की घटना स्थल पर ही मौत हो गई.

वहीं घटना कि जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों ने दिलीप को पकड़ कर पुलिस को पूरी मामले की जानकारी दी गई. सूचना मिलने के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची बच्ची के शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिया लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया. साथ ही आरोपी दिलीप कुजूर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

शराब के नशे में अक्सर किया करता था मारपीट

आरोपी के परिजनों ने बताया कि जब से उसकी पत्नी ने दूसरी बच्ची का जन्म दिया है. तब से दिलीप घर में रोज झगड़ा करता था. वह बार-बार अपनी पत्नी को चरित्रहीन बताते हुए यह कहता था कि दूसरी बच्ची किसी और की है. अक्सर शराब के नशे में दिलीप घर में मारपीट भी किया करता था. सोमवार की रात भी इसी बात को लेकर घर में विवाद हो रहा था कि अचानक दिलीप ने 10 माह की बच्ची को जमीन पर पटक दिया. जिससे उसकी मौत हो गई.

Tags:Kalyugi fatherbeat his 10-month-old daughterto deathlatehar police

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.