✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

Giridih: एक दिवसीय दौरे पर गिरिडीह पहुंची कल्पना सोरेन,चंपई सोरेन के पार्टी छोड़ने के सवाल पर साधी चुप्पी

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 9:27:42 PM

गांडेय(GANDEY):आज गांडेय विधायक कल्पना सोरेन दिवसीय कार्यक्रम में शामिल होने गिरिडीह पहुंची. जहां जेएमएम कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया वही इस बीच सोरेन दर्जनों जेएमएम कार्यकर्ताओं से भेंट कर हालचाल जानते हुए आने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा.वही जनता से बात करते हुए उनकी परेशानियों को जाना तथा अधिकारियों से सम्पर्क कर त्वरित रूप समाधान करने का निर्देश दिया.

चंपई सोरेन के सवाल पर बचती नजर आयी विधायक कल्पना सोरेन

इधर पत्रकारों द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री चम्पई सोरेन के पार्टी छोडने के विषय मे पूछे गए सवालों का जबाब देते हुए कहा कि चम्पई दादा झारखंड मुक्ति मोर्चा के सीनियर लीडर रहे है, हमको उनके बारे टिप्पणी करना उचित नही लगता, क्योकि राजनीतिक क्षेत्र हमारे लिए नया है.उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक दल है तथा हमारे जैसे कई कार्यकर्ता पार्टी को सजाने सवारने में दिन रात मेहनत करते है.उन्होंने अपने गांडेय विधान सभा क्षेत्र की जनता से विकास से सम्बंधित जो वायदा किया था , जो हम पूरा करते जा रहे परिणामस्वरूप गांडेय में अब काम दिखने लगा तथा हम अपने क्षेत्र के विकास को लेकर कृतसंकल्पित है..

कपना सोरेन ने मृतक सिपाही चौहन हेंब्रम के परिजनों से मुलाकात की

पत्रकारो से बातचीत करने के पश्चात वे सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के साथ बिशनी शरणगांव में मृतक सिपाही चौहन हेंब्रम के घर भी परिजनों से मुलाकात के लिए गई.इस दौरान जेएमएम नेता संजय सिंह, अभय सिंह, रॉकी सिंह, राकेश रंजन, टुन्ना सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.

रिपोर्ट-दिनेश रजक

Tags:Kalpana Soren on champai SorenChampai SorenKalpana sorenJharkhand politiscKalpana soren in giridihJharkhandJharkhand newsJharkhand news todayGiridihGiridih newsGiridih news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.