✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कलयुगी पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री को ही बनाया हवस का शिकार, दुष्कर्मी गिरफ्तार

BY -
Prakash Tiwary
Prakash Tiwary
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 16, 2026, 3:28:40 AM

खूंटी(KHUNTI): जिले में पिता की ऐसी दरिंदगी सामने आई है, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा. एक कलयुगी पिता रिश्ते को कलंकित करते हुए अपनी नाबालिग पुत्री को ही दो वर्षों तक हवस का शिकार बनाता रहा. समाज को शर्मसार करने वाली इस घटना की सूचना पीड़िता की मां ने पीड़िता के साथ शुक्रवार को जब महिला थाना में पहुंच कर पुलिस को दी तो पुलिस भी इस घृणित घटना को सुनकर अवाक रह गई. पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दुष्कर्मी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में शनिवार क उसे जेल भेज दिया.

पीड़िता की कराई गई मेडिकल जांच

पुलिस ने शनिवार को पीड़िता का मेडिकल जांच कराया, साथ ही सीडब्ल्यूसी को भी अग्रसर कार्रवाई के लिए घटना की सूचना दे दी है. घटना का सबसे शर्मनाक पहलू यह है कि दुष्कर्मी पिता शिक्षित होते हुए भी इस घृणित कार्य को लगातार अंजाम देता रहा. जबकि वह स्वयं बच्चों को ट्यूशन पढ़ा कर शिक्षा का प्रसार करता रहा है. शहर के एक स्कूल में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 2 वर्ष पूर्व जब वह लगभग 14 वर्ष की थी, तभी से उसके पिता उसके साथ इस घृणित कार्य को अंजाम देते रहे.

ये है मामला

पीड़िता ने यह भी बताया कि उसके पिता यह धमकी देते थे कि मां को घटना की सूचना देने पर उसे जान से मार देंगे. उसने यह भी बताया कि दुष्कर्म का विरोध करने पर उसके पिता उसकी बुरी तरह पिटाई करते थे. इस दौरान उसकी आवाज बाहर ना निकले इसलिए टीवी का वॉल्यूम भी तेज कर दिया करते थे. इतना ही नहीं पिता ने अपने मोबाइल पर घटना की अश्लील वीडियो भी बनाया करते थे. पिता का यह कुकृत्य कर्म जब बर्दाश्त से बाहर हो गया तो उसने शुक्रवार को अपनी मां को सारी बात बता दी. घटना की जानकारी होते ही उसकी मां उसे लेकर महिला थाना खूंटी आ गई, जहां उसने अपने पिता के विरुद्ध मामला दर्ज कराया. मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा ने बताया कि दुष्कर्मी मोबाइल से अपनी पुत्री का अश्लील वीडियो बनाकर उसे डिलीट कर देता था. उसके मोबाइल की जांच करने पर पुलिस को फिलहाल एक अश्लील वीडियो हाथ लगा है. डिलीट किए गए अन्य वीडियो को रिकवर करने के प्रयास में पुलिस जुटी है.  मुख्यालय डीएसपी ने बताया कि शुरुआत में आरोपी पुलिस को बरगलाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सख्ती बरते जाने पर उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

रिपोर्ट: मुजफ्फर हुसैन, खूंटी  

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.