दुमका (DUMKA) : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की मंगलवार को दुमका पहुंचे. दुमका के कांग्रेस भवन में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के सवालों का उन्होंने बेबाकी से जवाब दिया. भाजपा कार्यकर्ताओं को पटकने के बाबत दिए गए अपने बयान पर उन्होंने कहा कि वह अपनी बातों पर आज भी कायम है. समझने वाले इसको गलत रूप में समझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि वह राजनीतिक पटखनी देने की बात कर रहे हैं ना कि दंगल में पटकने की. प्रेस वार्ता के दौरान एक तरफ जहां उन्होंने केंद्रीय जांच एजेंसी को निशाने पर लिया, वहीं विधायकी जाने का दर्द भी छलक गया. उन्होंने कहा कि 6 लाख में उनकी सदस्यता चली गई. लेकिन पूर्व के सरकार में मंत्री और यहां तक कि मुख्यमंत्री की संपत्ति की जांच केंद्रीय जांच एजेंसी क्यों नहीं करती. एक आंख में काजल और दूसरी आंख में सुरमा यह नहीं चलेगा.
रिपोर्ट: पंचम झा, दुमका
