☰
✕
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • TNP Special Stories
  • Health Post
  • Foodly Post
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Art & Culture
  • Know Your MLA
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • Local News
  • Tour & Travel
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • Special Stories
  • LS Election 2024
  • covid -19
  • TNP Explainer
  • Blogs
  • Trending
  • Education & Job
  • News Update
  • Special Story
  • Religion
  • YouTube
  1. Home
  2. /
  3. News Update

कदमा आगलगी मामला: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की दुकानदारों से मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

कदमा आगलगी मामला: स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने की दुकानदारों से मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत आज सुबह कदमा बाजार में आग का कहर देखने को मिला, जहां इस भीषण आग ने लगभग 24 दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इससे लाखों का नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है. हालांकि दमकल की 5 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. बताया जा रहा है कि शार्ट सर्किट या गैस सिलेंडर के फटने से दुकानों में आग लगी है.

वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही विधानसभा सत्र की दिन की कार्रवाई खत्म होने के बाद झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता रांची से जमशेदपुर पहुंचे, जहां घटनास्थल पहुंच वे दुकानदारों से मिले. इसके बाद उन्होंने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वह आपदा सचिव और मुख्यमंत्री से मिलकर दुकानदारों को मुआवजा दिलाने का काम करेंगे.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Published at:27 Feb 2023 07:38 PM (IST)
Tags:KadmaKadma fire caseHealth Minister Banna Gupta meets shopkeepersHealth Minister Banna Gupta
  • YouTube

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.