रांची(RANCHI): भारत निर्वाचन आयोग की सहमति के बाद मुख्य चुनाव पदाधिकारी भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी के रवि कुमार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.
कार्मिक विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है. विभागीय अधिसूचना के हिसाब से राज्य सरकार ने भारत निर्वाचन आयोग से इस नई जिम्मेदारी के संबंध में स्वीकृति मांगी थी. 3 अक्टूबर को भारत निर्वाचन आयोग से राज्य सरकार को सहमति पत्र मिल गया. के रवि कुमार 2004 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.
