✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जरा पता बताइए… और उड़ा ली चेन! देवघर में शातिरों की करतूत CCTV में कैद

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: May 16, 2026, 5:18:54 PM

देवघर: देवघर नगर थाना अंतर्गत बीएड कॉलेज के सामने एक बुजुर्ग के साथ चेन स्नेचिंग की घटना घटी है. पीड़ित मृत्युंजय कुमार राय अपने पोते को स्कूल बस में छोड़ने के लिए घर से मुख्य सड़क तक गए थे. तभी एक अपराधी किसी व्यक्ति का पता उनसे पूछने लगा. बातचीत के दौरान बदमाश मृत्युंजय राय के करीब आ गया और उनसे एक पता पूछने लगा. इसी बीच पीड़ित के परिजन भी वहां आ गए. अपराधी बिना किसी डर भय के उनसे पता पूछने की कोशिश करता रहा. इसी बीच अपराधी का एक और साथी मोटरसाइकिल से वहां पहुँच गया. अपने साथी को देख अपराधी ने मृत्युंजय राय के गला से सोने की चेन छीन कर मोटरसाइकिल पर बैठ वहां से फरार हो गया.जबतक पीड़ित कुछ समझ पाते तबतक अपराधी उनके आंखों से ओझल हो गया।यह पूरा वारदात वहाँ लगे सीसीटीवी में कैद हो गया।पीड़ित ने नगर थाना को इसकी सूचना दी।पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की धरपकड़ में जुट गई है।सरेआम इस तरह की घटना से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाया जा रहा है.

रिपोर्ट रितुराज सिन्हा 

Tags:Jharkhand newsDeoghar newsDeoghar policeCrime news Deogharchain was snatched in Deoghar

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.