✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद के सुदामडीह में यज्ञ में शामिल महिला चोर गैंग की करतूत तो देखिए!एक नहीं छह महिलाओं ने कई के गले से उड़ा लिए सोने के गहने 

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 12, 2026, 3:56:06 AM

धनबाद(DHANBAD):धनबाद के सुदाम डीह महिलाओं की चौकसी काम आई.एक शातिर महिला गैंग पकड़ में आ गई है. दरअसल, बुधवार को महिलाओं के गले से चेन छीनने वाले महिला गैंग का खुलासा हुआ है. यह महिला गैंग यज्ञ में महिलाओं के साथ शामिल हो गई थी. और उसके बाद एक-एक कर कई महिलाओं के गले से सोने की चेन, मंगलसूत्र सहित अन्य सामान उड़ा लिए .दरअसल नुनुडीह की एनबीसी कॉलोनी में यज्ञ चल रहा है. नौ दिवसीय यज्ञ में बुधवार को कलश यात्रा के दौरान शरबत वितरण का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान कम से कम छह महिलाओं के गले से सोने की चेन और मंगलसूत्र गायब हो गए. चेन छिनतई की घटना के बाद महिला गैंग सदस्यों को पकड़ लिया गया. उन्हें पंचदेव मंदिर कमेटी कार्यालय में बंद कर उनकी पिटाई की गई. उसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस पकड़ी गई महिलाओं को थाना ले गई. दरअसल, एक महिला की चेन खींचने के बाद इस मामले का खुलासा हुआ. चेन छीनने के बाद 6 महिलाएं भागने लगी. फिर महिलाओं को शक हुआ और उन्हें पकड़ लिया.चोर महिलाओं की जमकर कुटाई भी हुई.पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है. इसके पहले भी धनबाद के हीरापुर में भी धार्मिक कार्यक्रम में चेन उड़ाने की घटना हुई थी. उस घटना में भी महिलाएं ही शामिल थी.

Tags:Just look at the antics of the women thieves gang who were involved in the Yagya in SudamdihDhanbad! Not one but six women stole gold ornaments from the necks of many people!!DHNABADDHANBAD NEWSDHANBAD UPDATEDHAMADDHANBAD POLICE

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.