✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

शादी के 25 दिन बाद ही उजड़ गई नवदंपत्ति की ज़िंदगी, सड़क हादसे में दोनों की हुई मौत

BY -
Shreya Upadhyay  CE
Shreya Upadhyay CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 3, 2026, 11:15:47 AM

रामगढ़ (RAMGARH): झारखंड के रामगढ़-बोकारो मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में नवविवाहित दंपत्ति की जान चली गई. यह हादसा 2 अप्रैल (गुरुवार) की शाम करीब 7:45 बजे मारंगमरचा स्थित बाबा भंडारी लाइन होटल के पास हुआ, जिसने दो परिवारों की खुशियों को पलभर में गहरे दुख में बदल दिया.

मृतकों की पहचान बोकारो जिले के चांदो गांव निवासी 29 वर्षीय गौतम नायक और उनकी 25 वर्षीय पत्नी काजल देवी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, दोनों की शादी 8 मार्च 2026 को हुई थी और महज 25 दिनों बाद ही यह हादसा हो गया.

बताया जा रहा है कि दंपत्ति रामगढ़ से अपनी होंडा बाइक (JH09AY-0357) से घर लौट रहे थे. इसी दौरान मारंगमरचा के पास पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रेलर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन समेत फरार हो गया.

घर में था पूजा का आयोजन
परिजनों के अनुसार, 3 अप्रैल को घर में पूजा का कार्यक्रम रखा गया था, जिसमें शामिल होने के लिए दोनों लौट रहे थे. लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था और रास्ते में ही उनकी जिंदगी खत्म हो गई.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दुर्घटना इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की सूचना मिलते ही रजरप्पा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. दुर्घटनाग्रस्त बाइक को भी जब्त कर लिया गया है..

बताया जाता है कि गौतम नायक भारतीय सेना से जुड़े थे और हाल ही में उनका तबादला रामगढ़ कैंट में हुआ था. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई.

Tags:Road Accidentmajor Road Accidentramgarh newsramgarh accdentramgarh major road accidentlatest newsnews updatetop news

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.