✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जुस्को वाटर डिवीजन के कर्मचारी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, पीड़िता ने डीसी से लगाई न्याय की गुहार 

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 2:56:12 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) :  सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा हरिजन बस्ती की रहने वाली महिला शिवानी महानंद ने धीरज मुखी नाम के एक व्यक्ति पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है. बता दें कि धीरज मुखी जुस्को वाटर डिवीजन का कर्मचारी है. शिवानी महानंद ने इस मामले में डीसी ऑफिस में शिकायत करते हुए न्याय की गुहार लगायी है. उनके साथ राष्ट्रीय दलित मुखी समाज के पदाधिकारी भी मौजूद थे.

क्या है मामला

शिवानी ने डीसी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी कर्मचारी धीरज मुखी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है. शिवानी महानंद ने बताया कि धीरज मुखी जुस्को वाटर डिवीजन में कर्मचारी हैं. वह भी भालूबासा हरिजन बस्ती का निवासी है. शिवानी महानंद ने धीरज मुखी को रिश्ते में अपनी फुआ का लड़का बताया है. शिवानी महानंद ने बताया है कि उनकी बहन की शादी थी. उन्होंने अपनी बहन ज्योति की शादी का निमंत्रण पत्र धीरज मुखी को नहीं दिया. इससे वह बदले की भावना से शिवानी को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगा. वह बस्ती के क्वार्टर से शिवानी को हटाना चाहता है, जबकि यह क्वार्टर टाटा कंपनी का है. टाटा कंपनी के लैंड डिपार्टमेंट में धीरज मुखी रोज शिकायत करता रहता है. इसकी वजह से वहां के अधिकारी मामले की जांच करने के लिए आते रहते हैं और जांच के बाद संतुष्ट होकर चले जाते हैं. लेकिन धीरज मुखी लगातार हर 8-10 दिन में शिकायत कर उन्हें तंग कर रहा है. धीरज मुखी ने बुधवार को 10-12 युवकों को भेजा और कहा कि वह जुस्को से आए हैं. क्वार्टर खाली कर दो। उसके बाद शिवानी महानंद जुस्को ऑफिस गई, तो पता चला कि वहां से किसी को नहीं भेजा गया है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर

Tags:mental harassment in jamshedpurjamshedpur policejamshedpur newsthe news post

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.