✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

दीपावली के मौके पर धरने में बैठे जुस्को यूनियन मजदूर, जानिए क्या है मामला

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 12:36:09 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  एक तरफ लोग दीपावली का उत्सव मना रहे हैं. तो वहीं आज दीपावली में जमशेदपुर के जुस्को यूनियन कार्यालय के समक्ष यूनियन के पूर्व मजदूर अध्यक्ष के खिलाफ मुर्दाबाद और हाय हाय के नारे लगाते हुए धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं. धरना पर बैठे विपक्ष नेताओं ने यूनियन चुनाव में पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे पर नामांकन में धांधली कराने का आरोप लगाया है. इसके विरोध में विपक्ष ने गोपाल जायसवाल सहित अन्य नेताओं के साथ जुस्को के बिष्टुपुर स्थित यूनियन कार्यालय के बाहर धरना देते हुए  हंगामा किया. 

घोषणा किए बिना किया गया चुनाव 

विपक्ष ने आरोप लगाया है कि नामांकन फॉर्म देने और नामांकन स्वीकार करने की अवधि की पूर्व में घोषणा किए बिना, चुपचाप चुनाव अधिकारी की मिलीभगत से रघुनाथ पांडे ने अपने समर्थकों के साथ नामांकन कर दिया है और उन लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं होने दी.  इसकी वजह से वे नामांकन से वंचित रह गए. कल ही हाईकोर्ट से आदेश की सत्यापित प्रति रघुनाथ पांडे को प्राप्त हुई है और रात से लेकर सुबह तक चुनाव कार्यक्रम बना कर नामांकन भी कर दिया गया. विपक्ष के लोगों ने कहा कि अध्यक्ष पद पर मात्र तीन लोगों को ही चुनाव लड़ने के लिये फार्म दिये गये हैं. जान बूझ कर दीपावली के समय जब सभी कर्मी व्यस्त रहते हैं और ऐसे समय में चोरी छिपे चुनाव का घोषणा कर फार्म खरीदने के लिये कार्यालय मे सूचना पत्र चिपकाना  कहां तक उचित है. 

चुनाव होना तय

वहीं पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ पांडे ने कहा कि धरना पर बैठे जुस्को के कर्मी कम और ट्रक टेलर के ड्राइवर बैठे हैं. चुनाव अपने समय और नियम अनुसार किये जा रहे हैं. जिसको जो करना है वे करे , चुनाव तिथि के अनुसार हो कर रहेगा. 

रिपोर्ट: रंजीत कुमार ओझा, जमशेदपुर

Tags:Union ka dharna jusko jamshedpur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.