✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

DEOGHAR: संदेहास्पद स्थिति में मिला जूनियर इंजीनियर (JE) का शव, जांच में जुटी पुलिस

BY -
Shreya Gupta
Shreya Gupta
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:33:21 AM

देवघर (DEOGHAR): देवघर के मधुपुर थाना क्षेत्र के केलाबगान स्थित शबनम विला से मंगलवार देर रात कनीय अभियंता का शव संदेहास्पद स्तिथि में बरामद किया गया. मौके पर मौजूद पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. मृतक की मौत कब और कैसे हुई पुलिस ने इन सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. वहीं घटना से क्षेत्र में कई तरह की चर्चायें शुरू हो गई हैं.

घर पर थे अकेले

मृतक का नाम मामफुल शेख है. जिसकी उम्र 28 वर्ष है. मृतक का शव नग्न अवस्था में उनके कमरे से बरामद किया गया. घटना के वक़्त मृतक घर में अकेले थे. मृतक की पत्नी गर्भवती होने के कारण वो अपने मायके में थी. मृतक सिंचाई प्रमंडल सिकटिया कैम्प बुढ़ई में कनीय अभियंता के पद पर पदस्थापित थे और केलाबगान स्थित शबनम विला में किराए के मकान में रहते थे. मंगलवार को जब वह अपने कार्यालय नहीं पहुंचे तो उनके सहकर्मी शाम को उनके घर पहुंचे और हालचाल जानने की कोशिश की. लेकिन काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर सहकर्मियों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और  दरवाजे को तोड़ने पर पाया की कनीय अभियंता का शव नग्न अवस्था में पड़ा हुआ है.

मृतक के मुंह से निकला रहा था झाग

मृतक मूलतः पाकुड़ जिला के महेशपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने मृतक के परिजन को सूचना देने के बाद शव को अपने कब्जे में ले लिया. जानकारी के अनुसार मृतक के मुंह से झाग निकला हुआ था. इधर पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है. जिस प्रकार से कनीय अभियंता का शव संदेहास्पद परिस्थिति में बरामद हुआ है, इसपर कई सवाल के साथ-साथ कई तरह की चर्चायें की जा रही है.

रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.