✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

 MGM अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल, वेतन मिलने के बाद लौटेंगे काम पर

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 6:09:45 AM

जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): कोल्हान के इकलौते सबसे बड़े सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल MGM में स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. आज लगातार दूसरे दिन अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों का हड़ताल जारी रहा. हड़ताली डॉक्टरों का साफ़ कहना है कि जबतक उनके वेतन का पैसा उनके अकाउंट में नहीं आ जाता तब तक वे काम पर नहीं लौटेंगे. उन्होंने बताया कि अब किसी से कोई वार्ता नहीं होगी ना किसी से आश्वासन चाहिए. जब सरकार उनके खाते में पैसे क्रेडिट कर देगी  उसके बाद वे काम पर लौट जाएंगे. बता दें कि इससे पूर्व भी रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल किया था. लेकिन उस वक्त स्वास्थ्य मंत्री के अनुरोध पर डॉक्टरों ने काम शुरू किया था. लेकिन उनका आश्वासन नदारद निकला.  नतीजा यह रहा कि पिछले 6 महीने से रेजिडेंट डॉक्टरों को वेतन नहीं मिल रहा है. जिससे परेशान होकर जूनियर डॉक्टरों ने हड़ताल कर दिया है. जिससे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा चरमरा गई है. सीनियर डॉक्टरों के भरोसे अस्पताल चल रहा है. जिस तरह से अस्पताल में मरीजों का दबाव है यदि जल्द ही हड़ताल समाप्त नहीं हुआ तो स्थिति और भी भयावह हो सकती है.

रिपोर्ट: रंजीत ओझा, जमशेदपुर 

Tags:News

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.