✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

24 जून झारखंड कॉंग्रेस के लिए अहम, प्रदेश अध्यक्ष,मंत्री में हो सकता है फेरबदल

BY -
Mehak Mishra CE
Mehak Mishra CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 1:05:04 AM

टीएनपी(TNP): इस वर्ष झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा और जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होना है. इसकी तैयारी के लिए कांग्रेस आलाकमान द्वारा 24 जून से राज्य स्तर बैठक दिल्ली में आयोजित की जा रही है. कॉंग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी 24 जून को झारखंड, 25 को महाराष्ट्र, 26 को हरियाणा और 27 जून को जम्मू कश्मीर के कॉंग्रेस नेताओं के साथ बैठक करेंगे.बैठक में प्रदेश अध्यक्ष का परफॉर्मेंस, संगठन औऱ लोकसभा चुनाव में पार्टी की स्थिति पर चर्चा की जाएगी.

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के परफॉर्मेंस पर विशेष चर्चा

सम्पन्न लोकसभा चुनाव में कॉंग्रेस झारखंड में 7 सीटों पर चुनाव लड़ी. जिसमें कॉंग्रेस ने  सिर्फ सुरक्षित सीटों में खूंटी और लोहरदगा सीट ही जीत पाई हैं. इसके अलावा पांचों जेनरल सीट गोड्डा, हजारीबाग, रांची, धनबाद और चतरा हार गई. बता दे कि इस समय झारखंड कॉंग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर है.आगामी 24 जून को दिल्ली में होने वाली बैठक में पुरजोर तरीके से राजेश ठाकुर के परफॉर्मेंस पर चर्चा की जाएगी.पार्टी ने 7 में से 5 सीट हार गई तो ऐसे में प्रदेश अध्यक्ष का बदलाव हो सकता हैं.सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष का परफॉर्मेंस बहुत खराब रहा.जिस कारण प्रदेश अध्यक्ष में बदलाव किया जा रहा हैं. 

दीपिका मंत्री और बन्ना विधायक दल के नेता बन सकते हैं-सूत्र

झारखंड में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव की तैयारी कैसे  हो इसपर चर्चा करने के लिए झारखंड से प्रदेश के वरिष्ठ पदाधिकारी, विधायक, सांसद, पूर्व सांसद 24 जून को दिल्ली में रहेंगे.पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सबसे फीडबैक लेंगे. पार्टी मंत्री के क्षेत्र में लोकसभा चुनाव में क्या स्थिति रही उसपर भी चर्चा होगी. खासकर गोड्डा लोकसभा की बात करे तो मंत्री बादल पत्रलेख का विधानसभा क्षेत्र जरमुंडी में लगातार दूसरी बार कॉंग्रेस ने 40 हज़ार से पीछे रही.सूत्र बताते हैं कि बादल का अपने क्षेत्र में जनाधार कम हो रहा है ऐसे में महगामा विधायक दीपिका पांडेय सिंह को बादल की जगह मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है.इसके अलावा जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और झारखंड सरकार में कॉंग्रेस कोटे से मंत्री बने बन्ना गुप्ता विधायक दल के नेता बन सकते हैं.क्योंकि कॉंग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम को ईडी ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

रिपोर्ट:रितुराज सिन्हा 

Tags:congressjharkhand congress presidentcongress state president dr ajoy kumarjharkhand congress leadersjharkhandjharkhand congressjharkhand congress state presidentjharkhand congress newscongress presidentcongress state president rameshwar oraonjharkhand congress mlastate congress president rajesh thakurformer jharkhand congress presidentnon indian president of congressjharkhand newsjharkhand congress president rajesh thakur

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.