✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जुलाई 2023 -फ़रवरी 2026! ढाई साल में जमशेदपुर के दो "गैंगस्टरों" के खून से कैसे लाल हुई बाहर की धरती

BY -
Satya Bhushan Singh   Dhanbad
Satya Bhushan Singh Dhanbad
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: February 17, 2026, 2:27:56 PM

धनबाद(DHANBAD):  ढाई साल के भीतर झारखंड के जमशेदपुर के दो कुख्यात "गैंगस्टरों "की हत्या जमशेदपुर से बाहर कर दी गई.  एक की हत्या झारखंड के दुमका में हुई, जबकि दूसरे की हत्या उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में की गई.  2023 के जुलाई महीने में जमशेदपुर के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या दुमका में सावन मेले के दौरान कर दी गई थी.  जबकि जमशेदपुर के "हिस्ट्रीशीटर " विक्रम शर्मा की हत्या फरवरी 2026 में देहरादून में कर दी गई.  दुमका में की गई हत्या के पीछे कौन  गैंग था, इसका खुलासा सार्वजनिक नहीं हुई.  इधर, देहरादून में हुई हत्या की जांच देहरादून पुलिस कर रही है.  झारखंड पुलिस से भी इनपुट ले रही है. 

जमशेदपुर के अन्य गैंगस्टरों का  "वेयर अबाउट " खोज रही पुलिस 

 झारखंड के  भी "गैंगस्टरों" पर पुलिस की नजर है.  दरअसल, अमरनाथ सिंह की हत्या दुमका में कांवड़ियों के भेष  में पहुंचे  "शार्प शूटरों " ने कर दी थी.  पहले तो किसकी हत्या हुई, यह  पता ही नहीं चला, लेकिन बाद में खुलासा हुआ कि यह जमशेदपुर का कुख्यात गैंगस्टर अमरनाथ सिंह था.  उसके शरीर में लगभग आधा दर्जन गोलियां मारी गई थी.  हत्याकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए थे.  अमरनाथ सिंह की उम्र 40 से 45 के बीच उस समय बताई गई थी.  जानकारी के अनुसार देर रात जमशेदपुर के मानगो  थाना क्षेत्र के रहने वाला अमरनाथ सिंह  एक चाय दुकान पर चाय पी रहा था. भीड़ भाड़ की वजह से वह बेफिक्र था. 

अमरनाथ सिंह को भी भनक नहीं थी कि शूटर लगे हुए हैं 

उसे तनिक आभास नहीं था कि "मौत" उसके पीछे लगी हुई है.   इसी दौरान कांवड़ियों के भेष  में आए अपराधियों ने फायर झोंक दी और कंफर्म होने के बाद की उसकी मौत हो गई है , वहां से फरार हो गए थे.  सूत्र बताते हैं कि पुलिस ने झाड़ियों  से हथियार भी बरामद किया था.  जुलाई 2023 में भी कावड़ियों के भेष  में पहुंचे शूटरों  द्वारा की गई इस घटना की खूब चर्चा हुई थी.  उस समय भी कहा जा रहा था कि शूटरों  के पास  अमरनाथ सिंह का पूरा लोकेशन था.   दूसरी घटना इसी महीने देहरादून में हुई.  अपराधियों ने शुक्रवार को जिम से निकलते ही जमशेदपुर के "हिस्ट्रीशीटर"  विक्रम शर्मा की हत्या कर थी.  

 विक्रम शर्मा की हत्या "ऑन द स्पॉट क्लोज किलिंग" थी
 
विक्रम शर्मा की हत्या "ऑन द स्पॉट क्लोज किलिंग" थी.  बहुत नजदीक से विक्रम शर्मा को शूटरों  ने गोली  मारी थी.  सूत्र बता रहे हैं कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक एक गोली विक्रम शर्मा के सिर में सटाकर  मारी गई थी, जो मौत का मुख्य कारण बनी , दो गोली शरीर के आगे- पीछे की दिशा में आर- पार हुई थी.  मतलब साफ है कि शूटरों  ने टारगेट को बिल्कुल नजदीक से कंफर्म किया और उसके बाद फायरिंग की.  जानकार लोग बताते हैं कि ऐसा बहुत ही शातिर और "शार्प शूटर" ही कर सकते हैं.  यह भी  कहा जा रहा है कि गोली चलाने की दूरी बहुत कम थी.  सिर  में सटाकर गोली मारने से अंदाज लगाया जा रहा है कि शूटर बिल्कुल नजदीक पहुंचकर फायरिंग की होगी। 

रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 

Tags:DhanbadJharkhandJamshedpurGansterMurder

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.