✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JSSC : PGT शिक्षक नियुक्ति मामले में लगा ग्रहण, 3 जुलाई को होना वाला नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम स्थगित

BY -
Vinita Choubey  CE
Vinita Choubey CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 14, 2026, 2:37:40 AM

रांची (Ranchi) : झारखंड में हुए PGT शिक्षक नियुक्ति मामले में सीएमओ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नियुक्ति पत्र देने पर रोक लगा दी है. बता दें कि कल यानी 3 जुलाई को 1500 पीजीटी शिक्षकों को धुर्वा स्थित प्रभात तारा मैदान में नियुक्ति पत्र कार्यक्रम होना था, जिसे स्थगित कर दिया  गया है. स्थगित करने का निर्णय शिक्षा विभाग ने मुख्यमंत्री सचिवालय के निर्देश के बाद लिया है. शिक्षा विभाग सीएमओ के बाद नियुक्ति पत्र वितरण की अगली तिथि की घोषणा फिर करेगा.

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने की थी सीबीआई जांच की मांग

2022 में 3120 प्लस टू शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें पहले चरण में करीब 1000 शिक्षकों को इसी साल मार्च में नियुक्ति पत्र दिया गया था. दूसरे चरण में 1500 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया जाना था. अभ्यर्थी इस परीक्षा में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की शिकायत कर रहे थे. अभ्यर्थी पिछले 17 दिनों से राजभवन के सामने धरने पर बैठे थे. सोमवार को नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की सीबीआई जांच की मांग की थी. अभ्यर्थियों का आरोप है कि एक ही सेंटर से करीब 80 फीसदी लोग पास हुए हैं. बाउरी ने मांग की थी कि जांच पूरी होने तक नियुक्ति पत्र नहीं बांटे जाएं.

Tags:Jharkhand newsJSSC newsPGT teacherCMOAmar bauri

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.