✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JSSC News : नतीजों से पहले का सच ! JSSC आंसर की जारी, 21 अप्रैल तक सुधार का मौका

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 16, 2026, 3:01:14 PM

झारखंड में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी एक अहम अपडेट सामने आई है। आयोग ने हाल ही में परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है, जिसके बाद अभ्यर्थियों को अपने उत्तरों का मिलान करने का मौका मिला है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह आंसर की आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है, जहां अभ्यर्थी अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से इसे देख सकते हैं। इसके साथ ही उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का भी अवसर दिया गया है. हालांकि उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, आपत्ति दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि यह परीक्षा फरवरी 2026 के दौरान आयोजित की गई थी और अब अभ्यर्थी अपनी ओएमआर शीट और आंसर की दोनों को ऑनलाइन देख सकते हैं. यदि किसी प्रश्न या उत्तर को लेकर अभ्यर्थियों को आपत्ति है, तो वे निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपनी आपत्ति दर्ज कर सकते हैं.

आयोग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि तय समय सीमा के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा. इसलिए सभी उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले ही अपनी आपत्ति दर्ज करें, ताकि बाद में किसी प्रकार की समस्या न हो.यह प्रक्रिया अभ्यर्थियों के लिए काफी महत्वपूर्ण होती है, क्योंकि इसके जरिए वे अपने संभावित अंकों का आकलन कर सकते हैं और किसी भी त्रुटि को सुधारने का अवसर प्राप्त करते हैं.

 

Tags:JSSC NewsJSCC Jharkhand NewsJSCC updatesJSCC will release Answer KeyJharkhand News Updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.