✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JSSC CGL: झारखण्ड सीजीएल परीक्षा के लिए दुमका में भी बनाए गए परीक्षा केंद्र, सेंटर पर जाने से पहले जान लें ये जरूरी बात 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 11:05:27 AM

दुमका(DUMKA): 28 जनवरी एवं 4 फरवरी को झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा(JSSC-CGL) 2023 का आयोजन होना है.  इसके लिए दुमका में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए है. परीक्षा को लेकर प्रशासनिक तैयारी के बाबत समाहरणालय सभागार में डीसी ए दोड्डे ने प्रेसवार्ता का आयोजन किया.

सभी केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में परीक्षा के दिन धारा 144 लागू 

प्रेसवार्ता के दौरान डीसी ने बताया कि इस परीक्षा के लिए दुमका जिला में कुल 22 केन्द्र बनाये गये हैं. सभी परीक्षा केन्द्र जिला मुख्यालय एवं आस-पास में है. सभी केन्द्रों की कुल 7572 अभ्यर्थियों की क्षमता है. केंद्र के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट-सह-केन्द्र पर्यवेक्षक एवं पेट्रोलिंग मजिस्ट्रेट पुलिस बल के साथ प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके साथ ही फ्लाइंग स्क्वॉड एवं गस्ती दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी केन्द्रों के 200 मीटर के दायरे में परीक्षा के दिन धारा 144 लागू रहेगी.

परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित 

केन्द्रों पर परीक्षा की तिथि को सीसीटीवी एवं जैमर का अधिष्ठापन किया जायेगा. परीक्षार्थियों को मोबाईल, कैलकुलेटर, स्मार्ट वाच, किसी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित रहेगा. परीक्षार्थियों की प्रवेश द्वार पर जाँच की जायेगी. सहयोग के लिए महिला पुलिस कर्मियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है. परीक्षार्थियों की परीक्षा केन्द्रों पर बायोमैट्रिक जाँच भी की जायेगी.

स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा कराने का निर्देश 

जिला प्रशासन, दुमका झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग के दिशा-निर्देश के अनुसार स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण वातावरण में कदाचारमुक्त परीक्षा कराने के लिए  प्रतिबद्ध है. परीक्षा में किसी प्रकार का अनुचित साधन का उपयोग प्रकाश में आने पर संबंधित परीक्षार्थी के विरूद्ध झारखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं निवारण के उपाय) अधिनियम, 2023 की धारा 12 से 16 के तहत् दण्ड अधिरोपित करने की कार्रवाई की जायेगी. 

 रिपोर्ट: पंचम झा 

Tags:JSSC CGLJharkhand CGL examjssc cgl 2024JSSC CGL examJSSC CGL Admit Card 2024dumkajssc cgl exam center

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.