✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

धनबाद में JSLPS दीदियों का फूटा गुस्सा, 7 महीने से वेतन नहीं मिलने से समाहरणालय का घेराव

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 4, 2026, 5:15:16 PM

धनबाद(DHANBAD): में सात महीनों से मानदेय नहीं मिलने से परेशान झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के कर्मियों का आखिरकार सब्र टूट गया. आज सैकड़ों कर्मचारियों ने धनबाद समाहरणालय परिसर में जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. प्रदर्शन में समूह दीदी  के नाम से जानी जाने वाली महिला कर्मियों की बड़ी संख्या में भागीदारी रही. सभी ने धरने पर बैठकर अपनी मांगों को उठाया और कहा कि वे पिछले सात महीनों से लगातार काम कर रही हैं,

लेकिन उन्हें अब तक एक भी रुपया नहीं मिला है. कर्मियों का कहना है कि बार-बार भुगतान को लेकर सिर्फ आश्वासन दिया जाता है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती. उन्होंने इसे अपने अधिकारों का उल्लंघन बताया और जल्द समाधान की मांग की. जिले में करीब 700 कर्मचारी JSLPS के तहत काम कर रहे हैं, जिनका मानदेय लंबे समय से लंबित है. उनका आरोप है कि उनसे नियमित रूप से अलग-अलग योजनाओं का काम, रजिस्टर जांच और अन्य जिम्मेदारियां ली जा रही हैं, लेकिन बदले में समय पर भुगतान नहीं किया जा रहा.

महिला कर्मियों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि कई बड़े त्योहार गुजर गए, लेकिन उन्हें एक भी किस्त नहीं मिली. आर्थिक तंगी के कारण परिवार चलाना मुश्किल हो गया है. इसके साथ ही उन्होंने वर्तमान मानदेय को भी बेहद कम बताते हुए इसे बढ़ाने की मांग की. कर्मियों का कहना है कि मात्र ₹1500 प्रतिमाह में गुजारा करना संभव नहीं है, जबकि उनसे लगातार जिम्मेदारी भरे कार्य लिए जाते हैं. धरने के दौरान कर्मियों ने प्रशासन से लंबित भुगतान जल्द जारी करने और भविष्य में समय पर मानदेय सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा.

रिपोर्ट- नीरज कुमार

 

Tags:JSLPS WorkersSLPS Workers ProtestJSLPS Workers Protest DhanbadJharkhand Livelihood Promotion Society ProtestDhanbad Protest News TodayUnpaid Salaries ProtestJSLPS Employees Salary IssueDhanbaddhanbad newsDhanbad updates

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.