✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

लोहरदगा में कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई JPSC परीक्षा, 4305 अभ्यर्थी हो रहे हैं शामिल

BY -
Varsha Varma CE
Varsha Varma CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 19, 2026, 11:15:01 AM

लोहरदगा (LOHARDAGA): जिले में झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा परीक्षा-2025 आज पूरी शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न कराई जा रही है. जिला प्रशासन ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए व्यापक सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लागू की है.

इस परीक्षा के लिए जिले में कुल 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां लगभग 4305 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं. सभी केंद्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रशासन ने हर परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की है, जो लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

किसी भी तरह की गड़बड़ी या भीड़-भाड़ को रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों के आसपास धारा 144 लागू कर दी गई है. इसके तहत अनावश्यक जमावड़े और बाहरी गतिविधियों पर सख्त नियंत्रण रखा जा रहा है. अभ्यर्थियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे और मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच या अन्य इलेक्ट्रॉनिक गेजेट सामान अपने साथ न लाएं. प्रवेश से पहले सभी उम्मीदवारों की सख्त तलाशी ली जा रही है.

बताते चले की परीक्षा को दो पालियों में आयोजित किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चल रही है. दोनों पालियों के बीच अंतराल रखा गया है ताकि व्यवस्था और निगरानी सुचारू रूप से जारी रह सके.

सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से लगातार निगरानी की जा रही है. किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई के लिए टीमें सक्रिय हैं. प्रशासन ने साफ किया है कि कदाचार या नियम उल्लंघन के करने वाले दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. समय पर प्रवेश, शांत माहौल और मजबूत सुरक्षा व्यवस्था के कारण परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन बना हुआ है और परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में लगे है.

 

Tags:JPSC Exam 2025Lohardagaharkhand Civil Services Prelims Exam 2025Lohardaga Exam CenterCCTV MonitoringJharkhand Competitive ExamJharkhandJPSC Exam Guidelines and RulesJPSC Exam Guidelines

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.