✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

JPSC परीक्षा: धनबाद के दिल्ली पब्लिक स्कूल सेंटर पर भी परीक्षार्थियों ने किया हंगामा,पहुंची पुलिस 

BY -
Samiksha Singh
Samiksha Singh
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 13, 2026, 8:26:10 AM

धनबाद(DHANBAD): झारखंड के चतरा में जेपीएससी की परीक्षा में पेपर लीक की सूचना के बीच धनबाद में भी हंगामा हुआ. रविवार को यह हंगामा दिल्ली पब्लिक स्कूल केंद्र पर हुआ. प्रथम पाली की परीक्षा तो शांतिपूर्ण हो गई, लेकिन दूसरी पाली की परीक्षा में हंगामा हो गया. छात्र सेंटर पर समय पालन नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया. हंगामा के बाद पुलिस पहुंची. पुलिस का कहना था कि निषेधाज्ञा लगी हुई है. ऐसे में छात्र हंगामा नहीं करें. छात्र परीक्षा के आयोजन में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए रद्द करने की मांग कर रहे थे. बताया जाता है की पहली पाली में तो परीक्षा ठीक-ठाक हुई, लेकिन दूसरी पाली में कुल 536 छात्रों में से केवल 34 छात्र ही परीक्षा दे रहे हैं. पुलिस को हंगामा कर रहे कई छात्रों को हिरासत में लेना पड़ा. लेकिन फिर उन्हें छोड़ दिए जाने की सूचना है.

रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 

Tags:jharkhand newsdhanbad newsjpsc newsjpsc exam newsjpsc paper leak

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.