✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

पलामू में दो पत्रकारों का निधन,पत्रकारिता जगत में शोक की लहर

BY -
Samir Hussain
Samir Hussain
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: January 15, 2026, 11:11:47 AM

पलामू(PALAMU): जिले में शनिवार का दिन पत्रकारों के लिए अच्छा नहीं रहा. दो पत्रकारों के निधन से पूरे पलामू के पत्रकारों में शोक की लहर है. हुसैनाबाद के वरिष्ठ पत्रकार परमानंद चौधरी और मनिका के पत्रकार कौशल किशोर पांडे का शनिवार को निधन हो गया. शोक व्यक्त करते  हुए हुसैनाबाद के पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार परमानंद चौधरी गंभीर और निष्पक्षता के प्रतीक थे. उन्होंने सच से कभी मुंह नहीं मोड़ा. उनके निधन से पलामू की पत्रकारिता में जो कमी महसूस होगी, उसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता है. वहीं पत्रकार कौशल किशोर पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर भी गहरा दुःख व्यक्त किया गया. दोनो दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी गई.

पत्रकार संघ के केंद्रीय अध्यक्ष अवधेश शुक्ला ने कहा कि परमानंद सुलझे हुए पत्रकार थे. पत्रकारों ने कौशल किशोर पांडेय की सड़क दुर्घटना में हुई मौत को बड़ी क्षति बताया. शोक सभा का आयोजन कर दोनो पत्रकारों को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा कि दोनो पत्रकारों के निधन से पत्रकार जगत को काफी क्षति हुई है. परमानंद हमेशा आम लोगों के लिए खड़ा रहते थे. शुक्ला ने कहा कि सड़क दुर्घटना में पत्रकार कौशल किशोर पांडे की मौत से पत्रकारिता जगत को काफी क्षति हुई है.

शोक सभा में यह पत्रकार रहे शामिल

शोक व्यक्त करने वालों में हुसैनाबाद के पत्रकार जफर हुसैन, सैयद नौशाद, सतेंद्र चंदेल, संजय ओझा, दीप नारायण, लक्ष्मी सिंह, देवेंद्र नाथ गुप्ता, जितेंद्र कुमार, जितेंद्र रावत, कमलेश कुमार, अखिलेश पासवान, गौतम पटेल, विकास कुमार, सुरेंद्र प्रसाद, हिमांशु तिवारी के अलावा कई पत्रकार शामिल थे. डाल्टनगंज में झारखंड पत्रकार संगठन के  नीलकमल शुक्ला , अश्विनी घई, निकहत परवीन ,अरविंद तिवारी, शैलेंद्र तिवारी, अमित तिवारी, चंद्रदेव प्रजापति, रघुवीर पांडे, उपेंद्र कुमार, राजकुमार पांडे ,शशि भूषण सिंह,  ,योगेंद्र मिश्रा, आलोक पांडे, दीपक पांडे ,अमित शर्मा ,अमितेश रंजन, अरविंद सिंह, बेनी माधव सिंह ,विनोद सिंह , संजीत  कुमार, बिरजू मेहता ,चंदन कुमार, चंदन लाल मंडल ,दीपक दुबे, धनंजय तिवारी, जितेंद्र कुमार, लक्ष्मी सिंह ,मनोज कुमार प्रजापति, पंचम कुमार ,पिंटू कुमार सिंह ,राजकुमार सिंह, राजीव तिवारी ,रमाकांत प्रसाद , प्रवीण शुक्ला  ,सुनील सिंह ,विजय तिवारी  राकेश कुमार , विकास कुमार ,मनोज सिंह ,प्रवेश कुमार, संजीव प्रजापति, अजीत गुप्ता,  सुधीर कुमार ,आलोक सिंह, प्रभु कुमार सिंह, मोहम्मद शमीम सहित कई सदस्य शामिल है.

Tags:Journalists of Palamudeath of two journalistsपलामूहुसैनबादझारखंडपत्रकार सभा

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.