✕
  • News Update
  • Trending
  • Jharkhand
  • Bihar
  • Politics
  • Business
  • Sports
  • National
  • Crime Post
  • Life Style
  • Health Post
  • Foodly Post
  • TNP Special Stories
  • Big Stories
  • Know your Neta ji
  • Entertainment
  • Know Your MLA
  • Art & Culture
  • Tour & Travel
  • Local News
  • Special Stories
  • TNP Photo
  • Techno Post
  • covid -19
  • LS Election 2024
  • TNP Explainer
  • International
  • Blogs
  • Education & Job
  • Special Story
  • Religion
  • Top News
  • Latest News
  • Lok Sabha Chunav 2024
  • YouTube
☰
  1. Home
  2. /
  3. News Update

जमशेदपुर में नकली शराब का बड़ा भंडाफोड़, ऑटो से 198 लीटर बरामद, एक गिरफ्तार

BY -
Priyanka Kumari CE
Priyanka Kumari CE
Copy Editor • TheNewsPost.in
PublishedAt: April 7, 2026, 2:52:24 PM

जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने नकली शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. उलीडीह थाना क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की है. डिमना रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास से एक ऑटो (संख्या जेएच05बीपी9923) से करीब एक लाख रुपये मूल्य की नकली शराब जब्त की गई.

तलाशी लेने पर कुल 198 लीटर शराब बरामद

उत्पाद विभाग के अनुसार ऑटो की तलाशी लेने पर कुल 198 लीटर शराब (264 प्लास्टिक बोतलों में) बरामद हुई. यह शराब प्लास्टिक की बोतलों में पैक थी, जिस पर ब्रांडेड कंपनियों के नकली स्टिकर लगाए गए थे. मौके से ऑटो चालक अभिमन्यु कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया. मंगलवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गिरोह के अन्य सदस्यों का विभाग पता लगा रहा है. 

ऑटो चालक समेत अन्य पर भी केस दर्ज

उत्पाद विभाग के अधिकारी मो. गुरफान ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह यह शराब नीरज गुप्ता नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था. उसने यह भी बताया कि उसका ऑटो एक अज्ञात व्यक्ति ने एक घंटे के लिए लिया था और उसी दौरान उसमें शराब लोड की गई. बाद में उसे उक्त खेप को पहुंचाने के लिए कहा गया. जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो नकली शराब बनाकर उसे असली ब्रांड के नाम पर बाजार में खपाने का काम कर रहा है. उत्पाद विभाग ने इस मामले में ऑटो चालक के अलावा नीरज गुप्ता और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है. बताया कि इस पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है.

रिपोर्ट-रोहित सिंह

Tags:illegal liquior recoved in jamshedpurillegal liquior recovedjamshedpur policejamshedpur liuior newstrending newsviral newsjharkhandjamshedpur news today

© Copyrights 2023 CH9 Internet Media Pvt. Ltd. All rights reserved.